मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी: इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस का दिन और नंदा नगर स्थित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पुश्तैनी किराना दुकान... यह नजारा हर साल शहर के मीडिया जगत के लिए भी खास हुआ करता था। धनतेरस के अवसर पर यहां केवल खरीदारी करने वालों की भीड़ ही नहीं उमड़ती थी, बल्कि बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर भी पहुंचते थे।
वजह थी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की वह परंपरा, जिसके तहत वे हर साल धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी दुकान पर बैठते थे और ग्राहकों को सामान बेचते नजर आते थे। लेकिन इस बार नजारा बदला हुआ था। सुबह से ही उनकी दुकान के आसपास कवरेज के लिए पहुंचने वाले लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब कैलाश विजयवर्गीय घर से बाहर निकले और दुकान पर बैठने के बजाय सीधे अपनी गाड़ी में सवार होकर रवाना हो गए।
दरअसल, धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय का अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठना वर्षों से एक खास आकर्षण रहा है। इस दिन वे मंत्री की व्यस्त दिनचर्या से अलग अपने पुराने अंदाज में नजर आते थे। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जुटती थी और उनके सामान बेचने के दृश्य मीडिया की सुर्खियां बनते थे। इस मौके को कैमरे में कैद करने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर्स भी बड़ी संख्या में पहुंचते थे।
मिठाई के पैकेट और भेंट के लिफाफों के लिए भी लगती थी कतार
धनतेरस पर इस दुकान का एक और नजारा चर्चा में रहता था। कैलाश विजयवर्गीय शहर के मीडियाकर्मियों से मुलाकात करते थे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई के पैकेट तथा भेंट के लिफाफे भी देते थे। इसके लिए भी असली-नकली पत्रकारों की कतारें लगती थीं। कुल मिलाकर यह आयोजन खरीदारी, मुलाकात और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का एक ऐसा अवसर बन गया था, जिसका मीडिया जगत को भी इंतजार रहता था।
मीडिया से नाराजगी के बाद बदले रिश्तों के समीकरण
हालांकि, पिछले कुछ समय से कैलाश विजयवर्गीय और शहर के मीडिया के बीच रिश्तों में तल्खी देखने को मिली है। उनके बयानों और सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कई मौकों पर इन वीडियो को लेकर व्यंग्य और टिप्पणियां भी की गईं।
बताया जाता है कि मीडिया की इस तरह की कवरेज से कैलाश विजयवर्गीय नाराज हो गए थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यहां तक कह दिया था कि वे अब इंदौर के मीडिया से बात नहीं करेंगे और न ही उन्हें बाइट देंगे।
इसके बाद भी अलग-अलग अवसरों पर मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने और प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने चुप्पी बनाए रखी। कैमरों के सामने आने के बावजूद उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखने का अपना रुख नहीं बदला।
इस बार धनतेरस पर भी कैमरों से दूरी
आज धनतेरस पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हर साल की तरह सुबह से ही नंदा नगर स्थित उनकी दुकान के आसपास मीडियाकर्मी और सोशल मीडिया से जुड़े लोग पहुंचने लगे थे। सभी को उम्मीद थी कि मंत्री अपने पुराने अंदाज में दुकान पर बैठेंगे, ग्राहकों से मिलेंगे और इस दौरान उनसे बातचीत का मौका भी मिलेगा। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय घर से निकले तो दुकान पर रुकने के बजाय सीधे गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।
उनके इस अंदाज ने वहां कवरेज के लिए पहुंचे लोगों को निराश कर दिया। जिस दुकान पर हर साल धनतेरस के दिन कैमरों की हलचल, पत्रकारों की मौजूदगी और ग्राहकों की भीड़ दिखाई देती थी, वहां इस बार मीडिया को मंत्री से बातचीत का मौका तक नहीं मिला।
संबंधित समाचार

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

इस मंदिर की अनोखी परंपरा:करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!