नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू: थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने
KHULASA FIRST
संवाददाता

डोजियर भरवाने के दो दिन बाद ही बदमाशों ने दी पुलिस को चुनौती
बेलगाम बदमाशों के आगे एरोड्रम पुलिस का दम हुआ ‘बेदम’ साबित
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस थानों में गुंडे-बदमाशों से डोजियर भरवाकर उनकी गैंग, संपत्तियों, संपर्कों और आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड तैयार कर रही है, यानी पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उनकी कुंडली तैयार कर रही है।
उन्हें अपराध से दूर रहने के लिए जमानेभर की हिदायतें और चेतावनी भी दे रही है… बावजूद इसके बदमाशों के आगे पुलिस का दम ‘बेदम’ साबित हो रहा है। इसका खुलासा एरोड्रम थाना क्षेत्र में कल रात हुई चाकूबाजी की घटना से होता है।
परसों जिन दो बदमाशों से एरोड्रम पुलिस ने डोजियर भरवाया था। खुद टीआई ने जिन बदमाशों को ज्ञान की घुट्टी पिलाई थी, उन्हीं में से दो ने चाकू चलाकर टीआई को चुनौती दे डाली है।
जानकारी के अनुसार फरियादी चिंटू पिता दिगंबर सोनोने निवासी भोलेनाथ कॉलोनी की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने कुख्यात बदमाश आरोपी अभिराज सिंह पिता दुर्गा सिंह बैस निवासी भोलेनाथ कॉलोनी, कान्हा राठौर निवासी किड्स गेम स्कूल के पास, एरोड्रम और वंश उर्फ दादू वाघे निवासी मानसी मेडिकल के पास 60 फीट रोड के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
चिंटू ने बताया कि वह अपने दोस्त हर्ष इंचुकर, अभिषेक यादव और अर्पण चौबे के साथ कार (एमपी-09 बीटी-2589) से मरीमाता की तरफ से भोलेनाथ कॉलोनी स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह पप्पू बादशाह की दुकान के सामने शनिधाम चौराहे पर पहुंचे थे कि हमलावर आरोपी दादू उर्फ वंश वाघे और कान्हा राठौर ने सड़क पर घेरकर कार रोक ली।
चिंटू ने हॉर्न बजाया तो दोनों पास आए और बोनट पर हाथ रखकर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी रोक दी। रास्ते से हटने की बात पर दोनों ने उसे धमकाते हुए कहा कि यहां से निकल जा, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे।
चिंटू और उसके साथियों ने बदमाशों की हरकत का विरोध किया तो वे भड़क गए और विवाद बढ़ने पर चिंटू ने अपने भाई पुरु तेजी को फोन कर मौके पर बुलाया। इसके बाद कान्हा ने अपने साथी अभिराज सिंह ठाकुर को फोन लगाकर बुला लिया। अभिराज मौके पर पहुंचते ही चिंटू को मां-बहन की गालियां देने लगा।
चिंटू ने विरोध किया तो अभिराज ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश अभिराज के साथी कान्हा और दादू ने लात-घूंसों से पीटा।
चिंटू को बचाने पहुंचे उसके दोस्त वंश तोमर, हर्ष इंचुकर, अभिषेक यादव और अर्पण चौबे ने भी बीच-बचाव किया, लेकिन बदमाशों ने उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने बताया- बदमाशों ने दीपावली मनाने के नाम पर रुपए मांगे थे।
रुपए देने से इनकार करने पर हमला किया और चार हजार रुपए नकद और गले में पहनी करीब चार ग्राम सोने की चेन छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने धमकी दी थी कि दीपावली के लिए पैसे दे दो, वर्ना तुम्हारी दीपावली बिगाड़ मना देंगे। वारदात के बाद तीनों बदमाश धमकी देकर भाग गए। इसके बाद घायल चिंटू को दोस्त एरोड्रम थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।
हिदायत दी थी अपराध किया तो बख्शेंगे नहीं
खास बात यह कि एरोड्रम पुलिस ने दो दिन पहले आरोपी वंश उर्फ दादू वाघे और कान्हा राठौर को थाने बुलाकर जमीन पर बैठाकर डोजियर भरवाया था। हिदायत दी थी कि अपराध किया तो बख्शेंगे नहीं, लेकिन बदमाशों ने पुलिस की हिदायत को ठेंगे पर रखते हुए तीसरे दिन ही चाकू चला डाले।
इससे साफ है कि थाने में बैठाकर चेतावनी देने भर से बदमाशों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। चिंटू का आरोप है कि बदमाशों ने पहले रुपयों की मांग की, फिर चाकूबाजी कर डाली। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बावजूद मामूली धाराओं में केस दर्ज किया।
मौजूद अधिकारियों ने मामला टीआई को बताए बिना अपने हिसाब से केस दर्ज कर दिया। फरियादी को जांच के दौरान धाराएं बढ़ाने की बात कहकर रवाना कर दिया।
संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!