झिलमिल उजियारे का आया त्योहार: अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

धनतेरस के साथ आज से पांच दिवसीय दीप पर्व का शुभारंभ, चहुंदिश पसरा उल्लास
धन की देवी महालक्ष्मीजी की अगवानी में सज-धजकर तैयार हुई अहिल्या नगरी
रोशनी से नहाए घर-आंगन और बाजार, आज से द्वार-द्वार सजेंगे दीपक
सराफा सहित सभी परंपरागत बाजारों में आकर्षक सजावट सुबह से उमड़े ग्राहक
आज धनतेरस, स्वास्थ्य, आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि और धन का होगा पूजन
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आ गया वो पर्व, जिसका सबको सालभर रहता है इंतजार। आ गया है वो त्योहार, जो सनातन धर्म का सबसे बड़ा उत्सव है। राजा रामचंद्रजी के अयोध्या लौटने पर मनाई गई खुशियों-सा माहौल सब तरफ पसर गया है। अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी इंदौर तक ये उल्लास-उत्साह एक समान छाया हुआ है।
राघवेंद्र सरकार की नगरी 30 लाख दीपों से जगमगाने को आतुर है, तो इंदौर में भी लाख-ओ-लाख दीपक झिलमिलाएंगे। आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीप पर्व का आगाज होने जा रहा है। सिर्फ धन का ही नहीं, आज धन्वंतरि भगवान के पूजन का भी सर्वाधिक महत्व है।
वे उत्तम स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के देवता हैं, आयुर्वेद के जनक हैं। वर्तमान में अब स्वास्थ्य भी धन से कम नहीं। सबसे बड़ी पूंजी ही निरोगी काया को कहा गया है। लिहाजा धनतेरस को उसके असली स्वरूप ‘धन्वंतरि त्रयोदशी’ के रूप में भी मनाएं। सिर्फ धन के पीछे दौड़ न लगाएं।
कार्तिक माह का स्याह कृष्ण पक्ष आज से उजियारे से नहा जाएगा। नन्हे-नन्हे दीपों की लड़ियों का आज से अंधेरे से मुकाबला होगा और दीपकों ने अंधकार को मात देने की आज से ठान ली है। धनतेरस जो आज है। दिन ढलते ही दीप मालिकाएं प्रज्ज्वलित होंगी और अंधेरा उड़नछू हो जाएगा।
सब तरफ प्रकाश ही प्रकाश। जगमग ही जगमग। रोशनी ही रोशनी। उजास ही उजास। सुख-समृद्धि-धन-धान्य और आरोग्य का ये उजास हर घर-आंगन में दस्तक देगा। आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीप पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है।
आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का पूजन होगा और कामना होगी उत्तम स्वास्थ्य व निरोगी जीवन की। स्वर्ण-रजत की खरीदी भी होगी और शगुन के बरतन भी लिए जाएंगे। बरतन बाजार की विश्वप्रसिद्ध सजावट सबको लुभा रही है और अपने कद्रदानों को बाजार में आने का आमंत्रण दे रही है।
धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मीजी की अगवानी में समूची अहिल्या नगरी सज धजकर, बन-संवरकर नवदुल्हन जैसी तैयार हो गई है। धन की देवी के स्वागत वंदन ओर अभिनंदन के लिए घर-आंगन ओर बाजार रोशनी से नहा उठे है।
आंगन-अटारी ओर ओटलों पर सतरंगी रंगोली के रंग चटककर आभा बिखेर रहे है। दरो दीवार पर सुंदर मांडने उकेरे गए है। बिजली की लड़ियाँ रोशनी बिखेर रही हैं। घर का कोना कोना बुहारकर साफ सुथरा कर दिया गया है ताकि जब देवी आये तो आंगन में सौभाग्य बरसाकर जाए। घर घर मे उत्साह पसर गया हैं।
नए नए वस्त्र और आभूषण भी तैयार है। घर परिवार में पकवान की महक भी महकने लगी है। गुंजा-पुआ-चकली, मेवा-मिठाई ओर पपड़ी भी तैयार को गई है। मिठाइयों के थाल के थाल सज रहे है।
बेसन चक्की से लेकर गुलाब जामुन तक मुंह मे पानी ला रहे है। बस इंतजार है सब पकवानों का लक्ष्मी मैया के भोग का। मिठाई की दुकानों पर भी तरह तरह के मिष्ठान्न दुकान के बाहर पटिये पर सज गए हैं।
आज धनतेरस है। धन की पूजा तो होगी ही। साथ ही भगवान धन्वंतरि को भी पूजन कर नमन किया जाएगा। भगवान धन्वंतरि आरोग्य ओर स्वास्थ के देवता है। आड़ा बाजार स्थित 200 साल पुराने धन्वंतरि मन्दिर में आज अलसुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। भगवान धन्वंतरि के दर्शन कर नगरवासियों ने अपने व कुल-कुटुंब के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बाजारो में आज सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी है।
शाम को प्रदोष काल में पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त... इस वर्ष धनतेरस पर पूजा के लिए प्रदोष काल का समय शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक रहेगा। इस ढाई घंटे की अवधि में माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना सर्वोत्तम माना गया है। इसके साथ ही, आज रात्रि में घर के मुख्य द्वार पर यमराज के निमित्त 'यम दीपदान' भी किया जाएगा, जो परिवार को अकाल मृत्यु के भय से मुक्त रखता है।
बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, खरीदारी के लिए उमड़े लोग... धनतेरस के पावन अवसर पर सोने, चांदी, पीतल के बर्तन, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सनातन परंपरा में आज के दिन नया सामान खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे वर्ष भर घर में बरकत बनी रहती है।
सर्राफा और बर्तन बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। खुलासा फर्स्ट आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी तन और धन-धान्य से परिपूर्ण जीवन की कामना करता है।
आप सभी को पांच दिवसीय दीप पर्व के शुभारंभ की आत्मीय शुभकामनाएं।
संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!