इस मंदिर की अनोखी परंपरा: करोड़ों के नोटों और आभूषणों से सजा मां लक्ष्मी का दरबार; 24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
दीपावली पर देशभर में मां लक्ष्मी की आराधना की जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित महालक्ष्मी मंदिर की परंपरा इन दिनों खास आकर्षण बनी हुई है। यहां मां का दरबार करोड़ों रुपये के नोटों और कीमती आभूषणों से सजाया गया है।
पूजा के बाद भक्तों को वापस मिलेगी रकम
श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार नकदी और गहने मंदिर में जमा करा रहे हैं। खास बात यह है कि पूजा-अर्चना की परंपरा पूरी होने के बाद भक्तों को उनकी जमा कराई गई रकम और आभूषण वापस लौटा दिए जाएंगे।
दो से तीन हजार श्रद्धालु जमा करा चुके हैं नकदी और गहने
रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में हर साल दीपावली के अवसर पर नोटों और आभूषणों से विशेष सजावट की जाती है। इस बार भी मंदिर में नोटों की गड्डियों और कीमती गहनों से मां का दरबार सजाया गया है।
शरद पूर्णिमा से ही श्रद्धालुओं ने अपनी राशि जमा कराना शुरू कर दिया था। अब तक करीब दो से तीन हजार भक्त इस परंपरा में शामिल हो चुके हैं। श्रद्धालु एक रुपये से लेकर 500 रुपये तक के नोटों की गड्डियां लेकर पहुंच रहे हैं।
5 नवंबर की रात तक नकदी जमा कराने की व्यवस्था रखी गई है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे। भाईदूज के बाद मंदिर समिति की ओर से भक्तों को उनकी जमा राशि और आभूषण लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पूजा के बाद वापस मिले नोट तिजोरी में रखने की मान्यता
मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी के दरबार में पूजा कराने के बाद वापस मिलने वाली नोटों की गड्डी को घर की तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
इसी आस्था के चलते हर साल बड़ी संख्या में लोग अपनी नकदी और आभूषण मंदिर में जमा कराते हैं।
24 CCTV कैमरे और चार सुरक्षा गार्ड तैनात
मंदिर में करोड़ों रुपये की नकदी और कीमती आभूषण जमा होने के चलते सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 24 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा चार सुरक्षा गार्ड आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तैनात हैं। पुलिस अधिकारी भी समय-समय पर मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हैं। मंदिर के नजदीक माणकचौक पुलिस थाना होने से भी निगरानी में मदद मिलती है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन से जमा हो रही रकम
इस बार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की है। इसके तहत भक्तों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, शहर, राज्य, पिन कोड और पता दर्ज करना होता है।
रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाला नंबर मंदिर में दिखाना पड़ता है। मंदिर का ऑपरेटर श्रद्धालु की जानकारी दर्ज कर जमा राशि की प्रक्रिया पूरी करता है। इसके बाद मोबाइल पर OTP भेजा जाता है।
OTP दर्ज करने पर टोकन तैयार होता है, जिसकी दो प्रतियां बनाई जाती हैं। एक प्रति भक्त को दी जाती है, जबकि दूसरी मंदिर समिति अपने पास रखती है। भाईदूज के बाद नकदी वापस लेते समय श्रद्धालुओं को यही टोकन दिखाना होगा।
धनतेरस से मिलेगा कुबेर पोटली का प्रसाद
महालक्ष्मी मंदिर में धनतेरस से श्रद्धालुओं को कुबेर पोटली भी वितरित की जाएगी। बुधवार को विधि-विधान से पोटली का पूजन किया गया। धनतेरस की सुबह 5 बजे आरती के बाद इसका वितरण शुरू होगा, जो भाईदूज तक जारी रहेगा।
लाल कपड़े में तैयार की जाने वाली इस पोटली में कमलगट्टा, कौड़ी, चावल, सुपारी, पिस्ता और गोमती चक्र रखे जाते हैं। मान्यता है कि इन वस्तुओं को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से कारोबार में उन्नति होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यही वजह है कि हर साल श्रद्धालु कुबेर पोटली लेने के लिए उत्साह दिखाते हैं। रतलाम का यह महालक्ष्मी मंदिर दीपावली के दौरान अपनी अनूठी परंपरा, भव्य सजावट और श्रद्धालुओं की आस्था के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के भक्तों के बीच भी चर्चा में रहता है।
संबंधित समाचार

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

वीडियो देखिये, ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर पुलिस की सलाह:फर्जी डिस्काउंट ऑफर के जरिए ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी; वेबसाइट का URL जांचने के बाद ही करें खरीदारी, OTP, CVV और UPI PIN किसी से साझा न करें

बहन के प्रेम विवाह की नाराजगी में जीजा की हत्या:16 साल के साले ने चाकू से किए कई वार; दो साल पहले की थी शादी

वीडियो देखिये, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को बड़ी सौगात:मुख्यमंत्री बोले-बोले- अब ग्रामीण अपने मकान के दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ले सकेंगे ऋण; लाखों की संपत्ति को मिलेगा कानूनी अधिकार

वीडियो देखिये, धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने की भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना:प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना; बोले- सबसे बड़ा धन निरोगी काया

इंदौर में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर सजा घर:रोशनी में दिखे भगवान राम-सीता और डिजिटल आतिशबाजी; पांच दिनों तक दिखेंगी अलग-अलग धार्मिक थीम

सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर शहर की बेटी ने किया कमाल:दो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जीते खिताब

एमपी के इन 6 जिलों में पंचायत उपचुनाव का ऐलान:इस दिन को होगा मतदान; इतनी सीटों पर होना है चुनाव

भीषण ट्रक हादसे की शिकार छात्रा के हाथ की सातवीं सर्जरी:इतने घंटे चला ऑपरेशन; पैर की नस हाथ में लगाकर डॉक्टरों ने बचाया

ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!