खबर
Top News

नगर निगम बजट सत्र में हंगामा: कांग्रेस पार्षद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कहा; सदन में जमकर नारेबाजी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अप्रैल 2026, 12:59 pm
शेयर करें:
नगर निगम बजट सत्र में हंगामा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम का बजट सत्र बुधवार को भारी हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच चलता रहा। बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कहे जाने पर सदन में तीखी बहस छिड़ गई और माहौल गरमा गया।

‘गद्दार’ शब्द से भड़का विवाद
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बैठक में शुरुआत से ही तनाव का माहौल था। पहले कांग्रेस पार्षद सोनिला मिमरोट ने भागीरथपुरा मामले को ‘हत्याकांड’ बताया, जिस पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई।

भाजपा पार्षदों में आक्रोश
यह विवाद थमा भी नहीं था कि चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने पहले पार्षद योगेश गेंदर और फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘गद्दार’ कह दिया। इस बयान के बाद भाजपा पार्षदों में आक्रोश फैल गया और सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया।

बीजेपी पार्षदों का विरोध, धरने पर बैठे
योगेश गेंदर को मंत्री तुलसीराम सिलावट का करीबी माना जाता है, जबकि सिलावट भी वर्ष 2020 में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि को लेकर टिप्पणी किए जाने पर भाजपा पार्षद भड़क उठे। गुस्साए पार्षदों ने सभापति को घेर लिया और विरोध जताते हुए सदन के भीतर ही धरने पर बैठ गए, जिससे कार्यवाही बाधित हो गई।

कांग्रेस का पलटवार-“गद्दार को गद्दार ही कहेंगे”
विवाद के दौरान कांग्रेस महिला पार्षदों ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पूरे सदन को गद्दार नहीं कहा, बल्कि उन लोगों को कहा है जिन्होंने पार्टी छोड़ी है।

माफी की मांग पर तीखा जवाब
नेता प्रतिपक्ष ने भी माफी की मांग पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि “अगर कोई गद्दार है, तो उसे गद्दार ही कहा जाएगा, वफादार नहीं।” इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा गर्म हो गया।

सभापति ने दिए शब्द हटाने के निर्देश
स्थिति को संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव ने ‘गद्दार’ शब्द को कार्यवाही से हटाने के निर्देश दिए और संबंधित पार्षद से माफी मांगने को कहा। हालांकि, राजू भदौरिया ने शुरुआत में माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिससे सदन की कार्यवाही लंबे समय तक ठप रही।

अन्य मुद्दों पर भी हुआ टकराव
बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने भागीरथपुरा में हुई मौत को लेकर सरकार को घेरा और इसे ‘हत्याकांड’ बताया, जबकि भाजपा ने इसे दुर्घटना करार दिया।

निगम की जमीन और संपत्तियों को लेकर भी सवाल
इसके अलावा निगम की जमीन और संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए गए। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया कि सभी जानकारियां सही तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। सभापति ने भी गलत जानकारी देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

हंगामे के बाद मांगी माफी, फिर शुरू हुई कार्यवाही
लगातार हंगामे के बाद अंततः राजू भदौरिया ने कहा कि “जाने-अनजाने जो हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि मैं चाहता हूं कि सदन सुचारू रूप से चले।” इसके बाद माहौल कुछ शांत हुआ और सदन में “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों के बीच कार्यवाही दोबारा शुरू की गई।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

7 minutes ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

13 minutes ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

22 minutes ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

26 minutes ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

31 minutes ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

38 minutes ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

about 1 hour ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

about 1 hour ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

about 1 hour ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

about 1 hour ago
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

about 1 hour ago
चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति
Top News

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

about 1 hour ago
शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी
Top News

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

about 1 hour ago
पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Top News

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

about 1 hour ago
फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा
Top News

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय
Top News

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

about 1 hour ago
डेढ़ करोड़ रुपए का मामला
Top News

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

about 1 hour ago
रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा
Top News

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!