यूनिपोल ने कर दिया नगर निगम के भ्रष्टाचार का खुलासा: मंत्री विजयवर्गीय की नसीहत का भी असर नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार ने नगर निगम अधिकारियों की चमड़ी इतनी मोटी कर दी है कि हाईकोर्ट के आदेश, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर के आरोप और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के जांच कराने की बात के बावजूद टस से मस नहीं हो रहे हैं। मामला यूनिपोल (विज्ञापन बोर्ड) का है।
चंद पैसों की खातिर अधिकारियों ने जनसुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ताक पर रखकर विज्ञापन एजेंसी को शहर में विज्ञापन लगाने का काम दे दिया है। भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है, लेकिन अधिकारियों की एजेंसी के लिए उदारता इतनी है कि कार्रवाई को राजी नहीं हैं।
हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि नियम विरुद्ध जितने भी पोल डिवाइडर और फुटपाथ पर लगे हैं उनकी जांच कर हटाया जाए, लेकिन नगर निगम ने किसी भी पोल की तरफ झांका तक नहीं है। खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में पता चला है कि सौ से ज्यादा यूनिपोल डिवाइडर पर लगे हैं।
अधिकारियों की नाक के नीचे तो इतना बड़ा खेल हो नहीं सकता कि नब्बे फीसद पोल ही उस जगह खड़े हो गए जहां के लिए मप्र आउटडोर मीडिया विज्ञापन नियम 2017 मना करता है। इसके नियम 28 में साफ लिखा है कि डिवाइडर, ट्रैफिक सिग्नल और महापुरुषों की प्रतिमा के पास नहीं लगा सकते।
2022 में नियम संशोधन में फुटपाथ के लिए छूट थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ को आर्टिकल-21 के तहर आम आदमी का अधिकार बताया है। यानी यहां भी नहीं लगा सकते, लेकिन आंख उठाकर देखो तो शहर में जितने भी यूनिपोल लगे हैं सब प्रतिबंधित जगहों पर हैं।
रिंग रोड के पोल लगा दिए एमजी रोड पर
डिवाइडर पर खड़े सौ से ज्यादा यूनिपोल के अलावा नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल एमजी रोड के पोल भी खोल रहे हैं। टेंडर में यह जगह किसी को मिली ही नहीं है, लेकिन एजेंसी मालिक दीपक जेठवानी की मनमानी ऐसी है कि उसने एमजी रोड, गांधी प्रतिमा के पास, अहिल्या माता प्रतिमा के नजदीक भी पोल खड़े कर दिए हैं।
ट्रैफिक सिग्नल के भी यही हाल हैं। रेडिसन चौराहे पर इतने यूनिपोल लगा दिए हैं कि उसका नाम होर्डिंग चौराहा कर देना चाहिए। यही नहीं, टेंडर में जितने पोल मिल थे उनके दो गुना लगा चुका है और अब भी नए ठिकाने ढूंढ रहा है। हद तो यह है कि शहर तो ठीक बायपास और गांव की तरफ भी बढ़ गया है।
जीएसआईटीएस के नाम का गलत इस्तेमाल
दीपक जेठवानी ने बता रखा है कि उसने पोल जीएसआईटीएस की इजाजत से लगाए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जीएसआईटीएस से उसने डिजाइन पास करवाई थी, वो भी आठ और लगाया उन पोल को है जो जीएसआईटीएस से पास नहीं हैं। दीपक ने स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट तीसरी कंपनी से बनवाया है।
इसके अलावा नगर निगम को जिस साइज का विज्ञापन बोर्ड बताया है उससे कहीं ज्यादा साइज के लगा चुका है। हर बोर्ड में इसने खेल कर रखा है। नगर निगम इनकी नपती करा ले तो उसके खजाने में जुर्माने के ही करोड़ों आ जाएं, लेकिन जब अधिकारी ही दीमक का काम रहे हैं तो निगम कंगाल होना ही है।
टेंडर में भी हेरफेर
सात जोन का टेंडर 2019 में निकला था। तब तीन साल के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन कंपनी से मिलीभगत कर नगर निगम ने 2022 में करार किया और टेंडर को 2029 तक बढ़ा दिया। टेंडर को कैंसिल कर नया टेंडर निकालना था, लेकिन पुराने रेट में और सात साल के लिए ठेका दे दिया।
अधिकारियों ने यहां भी निगम को राजस्व की हानि पहुंचाई है। मामला हाईकोर्ट में है। न्यायालय को जान के लिए खतरा बने पोल को हटाने के साथ भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए जांच दल भी गठित करना चाहिए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!