दो तस्कर गिरफ्तार: मिनी ट्रक समेत लाखों का माल जब्त; केस दर्ज, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 88 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
सूचना पर की कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन और थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर रविवार दोपहर नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड स्थित बरखेड़ा वीरपुरिया फंटे पर घेराबंदी कर वाहन की जांच की गई।तलाशी के दौरान एसएमएल कंपनी के सरताज जीएस मिनी ट्रक (एचपी-93-ए-8885) में रखे चार प्लास्टिक के कट्टों से कुल 88 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.76 लाख रुपये है।
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
मौके से ट्रक चालक दिनेश (40) निवासी ग्राम ओखु, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) तथा अमृतलाल (36) निवासी आदुवाल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।
ट्रक समेत सामान किया जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डोडाचूरा के अलावा लगभग 12 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ट्रक में रखा करीब 8 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान भी जब्त किया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना नारायणगढ़ में अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी राजेंद्र पवार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जब्त डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था और इसके पीछे सक्रिय पूरे तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!