एक ही टैंकर पर छिपे थे दो डिवाइस फर्जी फेरे दिखाकर जारी था खेल: टैंकर माफिया के डबल गेम का खुलासा: एक ही नंबर के दो जीपीएस से निगम को चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की पानी सप्लाई व्यवस्था में एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। शहर में जलसंकट के बीच टैंकर माफिया द्वारा किए जा रहे आर्थिक घोटाले का खुलासा तब हुआ जब निगम के कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों की नजर एक संदिग्ध तकनीकी गड़बड़ी पर पड़ी। यह मामला वार्ड क्रमांक 70 का है, जहां मनजीत टुटेजा नाम के ठेकेदार का एक टैंकर एमपी 13 एबी 1976 पकड़ा गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस टैंकर पर एक नहीं, बल्कि दो-दो जीपीएस डिवाइस लगे हुए थे। अधिकारियों ने जब इनकी लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि दोनों डिवाइस एक ही स्थान की जानकारी भेज रहे थे, जिससे यह साफ हो गया कि एक ही टैंकर के जरिए दो वाहनों का भुगतान उठाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी।
इस पूरे खेल का गणित बेहद शातिर था। ठेकेदार ने निगम से दो अलग-अलग टैंकरों के नाम पर जीपीएस डिवाइस ले रखे थे, लेकिन धरातल पर सिर्फ एक ही टैंकर संचालित हो रहा था। इससे ठेकेदार न केवल डीजल और ड्राइवर के वेतन का पैसा बचा रहा था, बल्कि निगम को फर्जी फेरे दिखाकर दोहरा भुगतान भी वसूल रहा था।
निगम के कंट्रोल रूम में तैनात टीम को जब दो अलग-अलग वाहनों की लोकेशन एक ही जगह और एक ही दिशा में चलती हुई दिखाई दी, तो उन्हें संदेह हुआ। अपर आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश पर निगम की टीम तुरंत चंदन नगर हाइड्रेट पहुंची।
वहां की गई जांच में जो सच सामने आया, उसने निगम प्रशासन को सकते में डाल दिया। मौके पर मौजूद टैंकर की तलाशी ली गई तो मुख्य जीपीएस के अलावा एक और डिवाइस गाड़ी में छिपाकर रखा हुआ मिला।
यह पहली बार नहीं है जब शहर में टैंकर घोटाले की खबरें सुर्खियां बनी हैं, लेकिन इस बार जिस तरह से तकनीक का दुरुपयोग कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था, वह गंभीर चिंता का विषय है।
अपर आयुक्त आशीष पाठक ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और स्पष्ट कर दिया है कि केवल इसी टैंकर तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने पिछले तीन महीनों के पूरे रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करने के आदेश दिए हैं। यदि जांच में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां पाई जाती हैं, तो ठेकेदार का भुगतान न केवल रोका जाएगा, बल्कि उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
यह घटना शहर में चल रहे उस बड़े गिरोह की ओर इशारा करती है जो निगम के खजाने को खोखला कर रहा है। निगम के अधिकारी अब यह पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर इस तरह के कितने और टैंकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं जो कागज पर तो सेवा दे रहे हैं, लेकिन हकीकत में निगम को लाखों का चूना लगा रहे हैं।
इस मामले ने यह साबित कर दिया है कि प्रशासनिक सख्ती के बाद भी माफिया नित नए तरीके इजाद कर सिस्टम को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। अब नगर निगम के आगामी कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या इस बड़े घोटाले की जड़ तक पहुंचकर ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, या मामला महज खानापूर्ति तक सिमट कर रह जाएगा।
फिलहाल, निगम ने जब्त किए गए दोनों जीपीएस डिवाइस को वर्कशॉप भेज दिया है ताकि डाटा का विश्लेषण किया जा सके और इस पूरे फर्जीवाड़े का कच्चा-चिट्ठा तैयार किया जा सके।
संबंधित समाचार

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!