जहां की थी चाकूबाजी: पुलिस ने वहीं निकाला आरोपियों का जुलूस; रास्ता पूछने पर शराब के पैसे मांगने लगे थे बदमाश, विरोध पर मारा था चाकू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला-गंगवाल क्षेत्र में रास्ता पूछने रुके दो युवकों पर स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हमला किया था। बदमाशों ने पहले शराब के लिए रुपए मांगे और इनकार करने पर दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला किया था।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस भी निकाला।
जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई की देर रात राजमोहल्ला-गंगवाल स्थित शीतला माता मंदिर के पास फरियादी सचिन चौधरी मित्र शिवराज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ता पूछने के दौरान सफेद स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। मना करने पर पहले बदमाशों ने गाली-गलौज और बाद में दोनों युवकों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपी पीयूष योगी और आयुष उर्फ भोला ने चाकू से हमला कर फरियादी को घायल कर दिया।
वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे। मामला दर्ज होने के बाद विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष योगी (23), आयुष उर्फ भोला (21) और एक बाल अपचारी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जुलूस निकाला।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!