खबर
Top News

मप्र के दो केंद्रीय मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मार्च 2026, 4:46 pm
शेयर करें:
मप्र के दो केंद्रीय मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नई दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। ‘टीम नवीन’ के गठन की चर्चा के साथ ही मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों का बाजार गर्म है। बताते हैं केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसी के आधार पर मंत्रियों का भविष्य तय होगा। जिन मंत्रियों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाएगा, वे अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहेंगे, जबकि कमजोर प्रदर्शन वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

वर्तमान में मोदी मंत्रिमंडल में मप्र से पांच मंत्री प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन इनमें से तीन केंद्रीय मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। इस कारण कहा जा रहा है कि जब भी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, मप्र के कम से कम दो मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। उनकी जगह मप्र के दो नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में अवसर मिल सकता है। अब वे दो नये ‘खुशनसीब’ चेहरे कौन होंगे? यह तो स्पष्ट नहीं। लेकिन इतना तय है, आने वाले दिनों में मप्र की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मोर्चा अध्यक्ष के ठेंगे पर नेतृत्व !
मप्र भाजपा के एक युवा नेता (मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष) इन दिनों अपनी कार्यशैली और अंदाज को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा में हैं। बताया जाता है कि जब से इस युवा नेता को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से इसके पांव जमीन पर नहीं टिक रहे हैं।

और नियुक्ति के बाद से युवा नेता अलग ही एजेंडे पर चल रहे हैं। एजेंडा यह कि आए दिन दिल्ली परिक्रमा कर केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों से तो मेल-मुलाकात कर रहे हैं। इसके साथ प्रदेश के मंत्रियों से तालमेल बैठाने में जुटे हैं। बताते हैं प्रदेश नेतृत्व युवा नेता को मेल-मुलाकातों से परहेज करने और संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान देने की नसीहत भी दे चुका है।

इसके बावजूद युवा नेता हर दिन बुके-शॉल लेकर किसी न किसी वरिष्ठ नेता या मंत्री से मुलाकात करने पहुंच जाते हैं। नारदजी कहते हैं युवा नेता मेल-मुलाकातों में इतनी रुिच क्यों ले रहे हैं, इसका राजनीतिक गणित वो जानें। लेकिन युवा नेता ने यह तो जता दिया कि पार्टी नेतृत्व उनके ठेंगे पर है?

साहब का दफ्तर शाम 7 बजे के बाद हो जाता है ‘रंगीन’!
राजधानी भोपाल स्थित सड़क निर्माण से जुड़े मुख्यालय पदस्थ एक ‘बड़े इंजीनियर साहब’ इन दिनों ‘रंगीन अंदाज’ में नौकरी कर रहे हैं। दिनभर सबको ‘इंटरटेन’ करो, दफ्तर का काम निपटाओ और शाम होते ही औपचारिकताएं भूलकर ‘रंगीन’ अंदाज में ढल जाओ। कहा जाता है शाम 7 बजते ही मुख्यालय में ‘इंजीनियर साहब’ की ‘रंगीन महफिल’ सजने लगती है।

महफिल में ‘इंजीनियर साहब’ कुछ ‘सुंदर चेहरों’ के साथ देर रात तक मस्ती में डूबे रहते हैं और महफिल उठते-उठते हाल ‘मस्त-मस्त, पस्त-पस्त’ जैसा हो जाता है। नारदजी बताते हैं कि ‘इंजीनियर साहब’ की ‘रंगीन महफिलों’ की मुख्यालय से राज्य मंत्रालय तक चर्चा है। लेकिन, कोई एक्शन इसलिए नहीं, क्योंकि ‘इंजीनियर साहब’ ने सबको ‘मैनेज’ कर रखा है।

राजनीतिक नियुक्ति के लिए ‘चैनलिया रिपोर्टर’ की सिफारिश!
मप्र के एक प्रादेशिक न्यूज चैनल के ‘मुखर रिपोर्टर’ के जल्द ही भाजपा की सक्रिय राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि इस ‘चैनलिया रिपोर्टर’ सहित तीन नेताओं के नाम प्रदेश सरकार के निगम-मंडलों, प्राधिकरणों अथवा आयोगों में समायोजन के लिए ‘ऊपर’ भेजे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष स्तर से की गई सिफारिश में ‘चैनलिया रिपोर्टर’ को एक महत्वपूर्ण आयोग में सदस्य बनाए जाने का विशेष आग्रह किया गया है। बताते हैं कि ‘मुखिया’ की ओर से फिलहाल कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का रुख अनुकूल करना अभी बाकी है। इसी सिलसिले में ‘चैनलिया रिपोर्टर’ इन दिनों दिल्ली दरबार की परिक्रमा कर रहे हैं। अब ‘चैनलिया रिपोर्टर’ की किस्मत...सिफारिश राजनीतिक कुर्सी दिला पाती है या नहीं?

संबंधित समाचार

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

9 minutes ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

11 minutes ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

13 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

17 minutes ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

23 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

27 minutes ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

37 minutes ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

40 minutes ago
100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला
Top News

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

41 minutes ago
पांच जगह दबिश
Top News

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

about 1 hour ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

about 1 hour ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

about 1 hour ago
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

about 1 hour ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

about 1 hour ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

about 1 hour ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!