ट्विशा शर्मा डेथ केस: पति और सास की रिमांड खत्म; अब जाएंगे जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सीबीआई ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी पति समर्थ सिंह और उसकी मां, पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिससे साफ हो गया कि अब दोनों न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाएंगे।
कोर्ट में वकीलों के बीच तीखी बहस
सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस पर अनुराग श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा कि अदालत परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
यदि ऐसा कोई घटनाक्रम हुआ है तो फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह जबलपुर कोर्ट में कहां और किन परिस्थितियों में छिपे हुए थे।
आरोपों से इनकार
जांच के दौरान समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट, प्रताड़ना और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज किया है। दोनों का दावा है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे।
सबूतों से मिलान कर रही सीबीआई
सीबीआई अब उनके बयानों का उपलब्ध डिजिटल, फोरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से मिलान कर रही है। सोमवार को पूरे घटनाक्रम का री-क्रिएशन भी कराया गया था और जब्त किए गए साक्ष्यों की जांच जारी है।
जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही
मामले की जांच के दौरान एक गंभीर चूक भी उजागर हुई है। जिस लिगेचर बेल्ट के सहारे ट्विशा फंदे पर लटकी मिली थीं, उसे नियमानुसार तुरंत सुरक्षित नहीं किया गया। जांच में पता चला है कि घटनास्थल से बरामद बेल्ट को तत्काल फोरेंसिक जांच के लिए भेजने के बजाय तत्कालीन जांच अधिकारी, सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा, करीब दो दिन तक अपनी कार में ही रखे रहे।
बाद में सवाल उठने पर इसे एफएसएल भेजा गया। इतना ही नहीं, पोस्टमार्टम के दौरान भी यह बेल्ट अस्पताल में विधिवत जमा नहीं कराई गई थी।
एसआई से भी हो सकती है पूछताछ
सूत्रों के अनुसार सीबीआई अब इस मामले में जांच अधिकारी रहे सब इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा को भी नोटिस जारी कर पूछताछ कर सकती है। एजेंसी यह जानने का प्रयास कर रही है कि महत्वपूर्ण साक्ष्य को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया में लापरवाही क्यों बरती गई। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए तलब किए जाने की संभावना है।
संबंधित समाचार

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!