अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा: 3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मांधाता पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर क्षेत्र के जंगल में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कच्ची महुआ शराब बनाने के अड्डों का पता लगाया।
3 हजार लीटर महुआ लहान बरामद
मौके से करीब 3 हजार लीटर महुआ लहान बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने पंचनामा बनाकर वहीं नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार जब्त लहान की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है। जंगल में अवैध शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ठिकानों को भी चिन्हित किया गया है।
नाव से बैकवाटर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर व एसडीओपी मनोहर गवली के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मांधाता थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया के नेतृत्व में पुलिस टीम नाव के जरिए डुकिया जिल्हार क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर बांध के बैकवाटर तक पहुंची।
जंगल के किनारे तीन अलग-अलग स्थानों पर तलाशी लेने पर करीब 70 से 80 प्लास्टिक और लोहे के ड्रम मिले। इनमें बड़ी मात्रा में महुआ लहान भरा हुआ था।
मौके पर ही नष्ट किया पूरा लहान
पुलिस ने लहान की मात्रा करीब 3 हजार लीटर आंकी। टीम ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और पूरे लहान को नष्ट कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जंगल में इन अवैध ठिकानों का संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हुए हैं।
कार्रवाई में थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया, सउनि जियालाल केवड़े, प्रधान आरक्षक भगवान धनगर, नरेंद्र चंदेल, आरक्षक अमित कुशवाह, जितेंद्र करौले, पवन महाजन और सुरेंद्र बरेडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पंधाना में 15 दिन में 26 केस, 160 लीटर शराब जब्त
इधर पंधाना पुलिस ने भी पिछले 15 दिनों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 26 प्रकरण आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किए हैं। पुलिस ने 26 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 160 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और देशी प्लेन शराब जब्त की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
पंधाना थाना प्रभारी राजकुमार राठौर के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के ठिकानों और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!