रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान: कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन सहित त्योहारी सीजन में शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर काम करने वाली पुलिस टीमों को इंदौर पुलिस ने सम्मानित किया।
40 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हर सप्ताह पुलिसकर्मियों को किया जाता है सम्मानित
पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन की इस पहल के तहत हर सप्ताह ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने कर्तव्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।
त्योहारों में महिलाओं की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
रक्षाबंधन के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस टीम ‘शक्ति मोबाइल’ को तैनात किया गया था।
शिकायतों पर सक्रियता से कार्रवाई की
जोन-1 से जोन-4 तक तैनात इन टीमों ने भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी शिकायतों पर सक्रियता से कार्रवाई की। इसी कार्य के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
चारों जोन की शक्ति मोबाइल टीमें सम्मानित
जोन-1 में महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव के साथ PCR-1 और PCR-2 की टीमों को सम्मान मिला। इनमें उप निरीक्षक गुंजन पटेल, जया सोनी सहित महिला पुलिसकर्मी और अन्य स्टाफ शामिल रहे।
जोन-2 से PCR-3 और PCR-4 की टीमों को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इन टीमों में उप निरीक्षक निधि मित्तल और मनीषा भिलाला सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जोन-3 में PCR-5 और PCR-6 की टीमों ने जिम्मेदारी संभाली। उप निरीक्षक अभिरुचि कनौजिया और वसुंधरा बघेल सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया।
जोन-4 में PCR-7 और PCR-8 की टीमों को पुरस्कार मिला। इनमें उप निरीक्षक आराधना शर्मा और रिद्धि शर्मा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मी भी सम्मानित
शक्ति मोबाइल टीमों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी पुरस्कार दिया गया। लसूड़िया थाने के उप निरीक्षक अरविंद खत्री को MRM पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं आरक्षक राहुल सोनकुसरे और बाणगंगा थाने के आरक्षक गजेंद्र धाकड़ को CIAR पोर्टल पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुरस्कार मिला।
अपराध शाखा की महिला आरक्षक राधा पटेल को समन्वय पोर्टल पर आरोपी की प्रोफाइल तैयार कराने और आरक्षक सूर्य प्रकाश को Cyber Police पोर्टल (NCRP) पर बेहतर कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
सड़क हादसे में घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
यातायात थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद पटेल को सड़क दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।
वहीं यातायात थाने के प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी को शोल्डर ब्लिंकर के माध्यम से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सम्मान मिला।
अच्छे कार्य के लिए लगातार प्रोत्साहन
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर पुलिसिंग के लिए उनके योगदान की सराहना की।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!