ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा: इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
विंध्यवासिनी कॉलोनी में ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट के बाद लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी 16 वर्षीय छात्रा अंतिम की 13 दिन बाद मंगलवार सुबह इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसकी मां बिंदु कुंवर (36) भी करीब 60 प्रतिशत झुलस गई थीं और उनका इलाज इंदौर के निजी अस्पताल में जारी है।
तड़के कमरे में हुआ था जोरदार धमाका
हादसा 19 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे हुआ था। बिंदु कुंवर अपनी दोनों बेटियों अंतिम और विजय लक्ष्मी के साथ कमरे में सो रही थीं। अचानक कमरे में धुआं भर गया और आग फैल गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद तीनों को घर से बाहर निकाला गया। हादसे में विजय लक्ष्मी सुरक्षित बच गईं, जबकि बिंदु कुंवर और अंतिम गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
रतलाम से इंदौर किया गया था रेफर
मां-बेटी को उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार रात अंतिम की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
इसके बाद परिजन उसे और उसकी मां को इंदौर के निजी अस्पताल ले गए। यहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अंतिम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोपहर में शव लेकर रतलाम रवाना हुए। अंतिम का अंतिम संस्कार रावटी के पास तंबोलिया गांव में किया जाएगा।
12वीं कक्षा में पढ़ती थी अंतिम
अंतिम कक्षा 12वीं की छात्रा थी और सांदीपनि हायर सेकंडरी स्कूल, विनोबा नगर में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता से बिंदु कुंवर का काफी समय पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों की देखभाल कर रही थीं।
हादसे से 10 दिन पहले खरीदी थी ई-स्कूटी
स्वजनों के मुताबिक, ई-स्कूटी हादसे से करीब 10 दिन पहले 85 हजार रुपए में खरीदी गई थी। जिस कमरे में मां-बेटियां सो रही थीं, उसी में स्कूटी रखी हुई थी। परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त ई-स्कूटी चार्जिंग पर नहीं लगी थी।
इसके बावजूद तड़के उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ और कमरे में आग फैल गई। अब इस घटना में बैटरी में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी तकनीकी जांच भी महत्वपूर्ण होगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!