जहां 27 बच्चों की मौत: वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
जिले में बच्चों की बीमारी का संकट एक बार फिर गंभीर होता नजर आ रहा है। जून के अंतिम सप्ताह से अब तक करीब 27 बच्चों की मौत के बाद अब लगभग 134 बीमार बच्चे जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इनमें उल्टी-दस्त, मलेरिया, डायरिया, बुखार, खसरा और सर्दी-खांसी से पीड़ित बच्चे शामिल हैं।
स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 50 बेड के जिला अस्पताल में एक बेड पर 3 से 4 बच्चों का इलाज करना पड़ रहा है।
अस्पताल में रोजाना औसतन 20 से 30 बच्चे भर्ती होते हैं, लेकिन इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ गई है। फिलहाल 13 बच्चे PICU में भर्ती बताए जा रहे हैं। परिजन का कहना है कि अस्पताल में जगह की कमी के कारण बच्चों को एक ही बेड पर रखना पड़ रहा है।
गांवों में पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्या
सोनगुड्डा से बेटी मानसी का इलाज कराने पहुंचे साधुसिंह टेकाम ने बताया कि गांव में कई लोग मलेरिया से पीड़ित हैं। उनकी बेटी भी पहले मलेरिया, फिर पीलिया और दोबारा मलेरिया की चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि सोनगुड्डा पंचायत में कई परिवार अब भी हैंडपंप के पानी पर निर्भर हैं। नल-जल योजना के बावजूद करीब आधे वार्डों में पानी नहीं पहुंचने का दावा किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
दूरदराज के गांवों से पहुंच रहे मरीज
ग्राम कोरका से टीकासिंह मरकाम अपनी बेटियों संतोषी और स्तुति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों के शरीर पर दाने होने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है।
इसी तरह कुंडेकसा से सुक्कुसिंह धुर्वे अपने बेटे युवराज का उल्टी-दस्त का इलाज कराने पहुंचे हैं। सिजोरा निवासी संतोष टेकाम की बेटी मानसी भी मलेरिया से पीड़ित बताई गई है।
परिजनों के अनुसार, कई परिवारों को बच्चों के इलाज के लिए 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
अतिरिक्त बेड और स्टाफ की मांग
सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन ने बताया कि बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की मांग की गई है।
इसके लिए जबलपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर को पत्र भेजकर अतिरिक्त बेड और स्टाफ नर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
डेढ़ महीने से लगातार आ रहे बीमार बच्चे
डॉ. जैन के अनुसार, करीब डेढ़ महीने से प्रभावित गांवों से लगातार बीमार बच्चों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। इलाज के बाद गांव लौटने वाले कुछ बच्चे दोबारा बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जून के अंतिम सप्ताह से 27 बच्चों की मौत
जून के अंतिम सप्ताह से अब तक विभिन्न बीमारियों के चलते करीब 27 बच्चों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बैगा और गोंड जनजाति के बच्चे भी शामिल हैं।
29 जुलाई को 10 वर्षीय काजल सैयाम की मौत के बाद मृत बच्चों का आंकड़ा 27 तक पहुंचा था। अब नए मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग के सामने बीमारी की रोकथाम और प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य-पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की चुनौती बढ़ा दी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!