तीन तलाक का मामला: दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति करीब डेढ़ साल से दूसरी महिला के साथ रह रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया और अपनी दोनों बेटियों की जिम्मेदारी उठाने की बात कही तो विवाद हो गया।
तीन तलाक दे दिया
इसके बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दूसरी महिला के साथ रहने का विरोध किया तो विवाद
खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के मुताबिक, पीड़िता अमरीन की शिकायत पर उसके पति मोहम्मद इमरान, पिता इकबाल खान, निवासी ताज नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की दो बेटियां हैं।
शिकायत के अनुसार, इमरान करीब डेढ़ साल से दूसरी महिला के साथ रह रहा था और इस दौरान वह अमरीन को परेशान करता था।
बेटियों की जिम्मेदारी उठाने को कहा तो मारपीट
पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को इमरान घर आया था। इसी दौरान अमरीन ने उससे दूसरी महिला के साथ रहने को लेकर सवाल किया। उसने कहा कि अगर वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है तो अपनी दोनों बेटियों को भी साथ रखे और उनके खर्च की जिम्मेदारी उठाए।
इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इमरान ने अमरीन के साथ मारपीट की और बाद में उसे तीन तलाक देकर वहां से चला गया।
परिजनों ने समझाने की कोशिश की, फिर भी नहीं माना
घटना के बाद परिजनों ने इमरान को समझाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने परिजनों से कहा कि वह अमरीन को तीन तलाक दे चुका है और अब उसके साथ नहीं रह सकता। इसके बाद कथित तौर पर उसने पीड़िता को तीन तलाक से संबंधित सूचना पत्र भी भेज दिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद अमरीन अपने परिजनों के साथ खजराना थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन तलाक और मारपीट से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!