खबर
Top News

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े: झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 4:26 pm
शेयर करें:
कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब NSUI और ABVP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कॉलेज घेराव के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस से भी प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हुई, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं।

छात्र मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
छात्र संगठन कॉलेजों में प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली लागू करने, लाइब्रेरी शुरू करने और अतिथि व्याख्याताओं के रिक्त पद भरने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के बाद नारेबाजी तेज हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस से भी हुई तीखी झड़प
विवाद बढ़ने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच भी बहस और खींचतान हो गई।

भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान चार महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

कॉलेज परिसर में तैनात किया अतिरिक्त पुलिस बल
घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल बढ़ा दिया गया। किसी भी तरह की दोबारा झड़प को रोकने के लिए पुलिस ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और झड़प में शामिल लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 7 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 8 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 8 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 8 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 8 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 9 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 9 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 9 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 9 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 9 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 10 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 10 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 10 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 10 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 10 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 10 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 10 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!