खबर
Top News

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट: जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 सितंबर 2026, 4:29 pm
शेयर करें:
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट

खुलासा फर्स्ट, सहारनपुर।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

बैंक के ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया। सूचना के बाद मंगलवार सुबह RBI की छह सदस्यीय टीम भी जांच के लिए बैंक पहुंची। टीम कई घंटे तक बैंक में रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करती रही।

मामले में PNB ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, बैंक के चीफ मैनेजर और जांच अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर तीन बैंक अधिकारियों और एक पार्टटाइम हाउसकीपर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जयपुर भेजी रकम में मिली थी कमी
मामले का खुलासा सहारनपुर की घंटाघर स्थित PNB शाखा से जयपुर भेजी गई रकम में कमी मिलने के बाद हुआ। बैंक के करेंसी चेस्ट से 5 अगस्त को 11.50 करोड़ रुपए जयपुर भेजे गए थे।

वहां नोटों की गिनती के दौरान 4 लाख 30 हजार 900 रुपए कम मिले। इसकी जानकारी जयपुर करेंसी चेस्ट से मेरठ स्थित PNB अधिकारियों को दी गई।

CCTV में नोट निकालता दिखा हाउसकीपर
जांच के लिए सहारनपुर पहुंचे चीफ मैनेजर अरुण कुमार चौबे ने बैंक अधिकारियों के साथ करेंसी चेस्ट की CCTV फुटेज खंगाली।

फुटेज में पार्टटाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से रुपए निकालता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद बैंक ने उसे काम से हटा दिया और उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया।

ऑडिट में सामने आई 17 करोड़ की गड़बड़ी
हाउसकीपर से जुड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद बैंक ने 9 अगस्त से करेंसी चेस्ट का ऑडिट शुरू किया। नकदी और रिकॉर्ड का मिलान करने के दौरान करीब 17 करोड़ रुपए के नकली नोट मिलने की बात सामने आई।

इसके बाद करेंसी चेस्ट से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की गई। सीनियर डिवीजनल मैनेजर रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट मैनेजर सुशील कुमार और यमुनानगर-जगाधरी में तैनात करेंसी चेस्ट मैनेजर अमित कुमार से भी पूछताछ हुई। बैंक के अनुसार, अधिकारी नकली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

तीन अधिकारी सस्पेंड, RBI की जांच जारी
PNB की सीनियर मैनेजर निशा सिंह के अनुसार, मामले का खुलासा होने के बाद तीनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे, इन्हें कब और किसने वहां रखा और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।

सहारनपुर के DIG अभिषेक सिंह के मुताबिक, बैंक के चीफ मैनेजर की शिकायत पर तीन मैनेजरों और पार्टटाइम हाउसकीपर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस और बैंक दोनों स्तर पर जांच जारी है।

संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

17 minutes ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

43 minutes ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 1 hour ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 1 hour ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 1 hour ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 1 hour ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 2 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 2 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 2 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 2 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 2 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 3 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!