जलती चिता के साथ छेड़छाड़: मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
चक्रतीर्थ श्मशान में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने वाली किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने किन्नर अघोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई जांच
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रही थी। वीडियो में वह चिता से शव के कथित टुकड़े निकालकर खाती हुई नजर आई थी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शिकायत और उपलब्ध वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत केस दर्ज किया है।
FIR के बाद फिर पोस्ट किया वीडियो
पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह चक्रतीर्थ श्मशान में दिखाई दे रही है और चिता की राख अपने चेहरे, हाथ और पैरों पर लगाती नजर आती है।
वीडियो में वह अपने खिलाफ टिप्पणी और विरोध करने वालों को सामने आने की चुनौती देती दिखाई दे रही है। साथ ही कथित तौर पर धमकी भरे अंदाज में कहती है कि वह चक्रतीर्थ में ही रहती है और जरूरत पड़ने पर मारने के लिए भी तैयार है।
पहले वीडियो को इंस्टाग्राम से हटाया
पहला वीडियो वायरल होने के बाद उसे आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया गया। हटाए जाने से पहले वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो चुका था। आरोपी खुद को किन्नर अखाड़े से जुड़ा होने का दावा करती है।
हालांकि, पुलिस जांच में उसके दावों और वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
अखाड़ा परिषद ने कार्रवाई की मांग की थी
वीडियो सामने आने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. रवींद्र पुरी महाराज ने उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से चर्चा कर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में पत्र भी दिया था।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज ने भी पुलिस को पत्र भेजकर कहा कि मानव अंगों का सेवन शास्त्रों में मान्य नहीं है। उन्होंने ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस बोली- वीडियो और शिकायत के आधार पर केस
जीवाजीगंज थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद विष्णु नाथ की शिकायत पुलिस को मिली थी। शिकायत में सोशल मीडिया वीडियो का हवाला देते हुए शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने शिकायत और वीडियो की जांच के बाद काली नंद गिरि के खिलाफ BNS की धारा 301 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!