शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस: सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समय-सीमा (टीएल) समीक्षा बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा ने शासकीय कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान की स्थिति का जायजा लिया। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और विभिन्न विभागीय योजनाओं में 50 दिनों से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि पात्र आवेदकों को समय पर लाभ मिलना आवश्यक है।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित दिवंगत सहायक शिक्षक संगीता गुप्ता के परिजन को मृत्यु उपरांत मिलने वाले स्वत्वों, क्रमोन्नति एरियर एवं अर्जित अवकाश नकदीकरण के भुगतान में देरी का मामला सामने आया।
इस मामले में लापरवाही बरतने पर लेखापाल अजय गोसरे को निलंबित करने, संबंधित स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सहायक संचालक का तीन दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्ष 2021-22 में आवेदन करने वाली एक छात्रा का पुराना पोर्टल डाटा क्लियर न होने से सत्र 2023-24 में नए कॉलेज का ऑनलाइन फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा था। इस प्रक्रियात्मक विलंब पर सहायक संचालक अनिल कुमार सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर छात्रा की समस्या का तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया गया।
अन्य विभागीय प्रकरणों में, जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आवेदिका सविता डामर को आवास भत्ते की दूसरी किस्त का भुगतान न होने की जांच में ऑपरेटर सज्जाद हुसैन कुरैशी द्वारा गलत प्रविष्टि किया जाना पाया गया, जिस पर ऑपरेटर का सात दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए। वहीं मंजूर मंसूरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त का भुगतान न होने के मामले में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के परियोजना अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पेंशन प्रकरणों, अवैध निर्माणों के विरुद्ध जारी अभियानों और मिलावटखोरी पर नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि आवेदक को वास्तविक राहत प्रदान की जाए।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 16 सितंबर से 8 अक्टूबर तक संचालित होने वाले कुष्ठ रोग जांच अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिपं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य सहित समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं विभागीय संयुक्त संचालक उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!