अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया: चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में कछुआ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) की जांच में सामने आया है कि चंबल और बालाघाट की वेनगंगा नदी से कछुए पकड़कर उन्हें इंदौर सहित देश के बड़े शहरों तक पहुंचाया जाता था।
स्थानीय स्तर पर 500 से 900 रुपए में खरीदा गया कछुआ मांग और ग्राहक के अनुसार 3 हजार से 10 हजार रुपए तक में बेचा जाता था।
जांच में यह भी सामने आया है कि अंधविश्वास के कारण कछुओं की मांग करने वाले ग्राहकों से तस्कर कई गुना अधिक कीमत वसूलते थे।
तस्करी का नेटवर्क कछुए पकड़ने, उन्हें कुछ समय तक रखने, ग्राहक तलाशने और अलग-अलग शहरों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग लोगों की मदद लेता था।
पहले कछुए रखते, फिर तलाशते थे ग्राहक
एसटीएसएफ के मुताबिक, तस्कर कछुओं को खरीदने के बाद तत्काल नहीं बेचते थे। कई बार उन्हें कुछ दिनों तक अपने पास रखा जाता था।
इसके बाद ग्राहक की मांग और पसंद के अनुसार कछुए की कीमत तय की जाती थी। जांच एजेंसी अब इस पूरी चेन में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
चंबल और वेनगंगा से होती थी खरीदारी
तस्करी के लिए मुख्य रूप से चंबल नदी क्षेत्र और बालाघाट की वेनगंगा नदी से कछुए हासिल किए जाते थे। स्थानीय लोग इन्हें पकड़कर नेटवर्क से जुड़े सदस्यों तक पहुंचाते थे। इसके बाद इन्हें दूसरे शहरों में भेजने और ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती थी।
30 कछुओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
एसटीएसएफ ने 20 अगस्त को केशव शर्मा और रोहन गौड़ को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 30 कछुए बरामद हुए थे।
जांच के अनुसार, दोनों इन्हें करीब 40 हजार रुपए में बेचने की तैयारी में थे। पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने आई।
शिवाजी मार्केट स्थित फ्रेश टाउन के कर्मचारी बिलाल को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। 27 अगस्त को रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में चंबल क्षेत्र में सक्रिय एक व्यक्ति द्वारा अलग नेटवर्क संचालित किए जाने की जानकारी मिली है।
तीन चरणों में चलता था तस्करी का कारोबार
पहला चरण: चंबल और बालाघाट से कछुए पकड़कर 500 से 900 रुपए में खरीदना।
दूसरा चरण: कछुओं को कुछ समय तक रखने के बाद मांग के अनुसार ग्राहक तलाशना और कीमत तय करना।
तीसरा चरण: कछुओं को इंदौर, मुंबई समेत दूसरे शहरों तक पहुंचाना और वहां मौजूद नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को सप्लाई करना।
जांच में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक नेटवर्क के संकेत मिले हैं। कछुओं को बॉक्स में रखकर सड़क मार्ग से बस या कोरियर के जरिए भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है।
देवास के होटल कारोबारी की तलाश
पूछताछ में एसटीएसएफ को देवास के होटल व्यवसायी रौनक जुनेजा के बारे में भी जानकारी मिली है। वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
जांच के दौरान उसके बहनोई कमल मेहता के घर से एक कछुआ और एक तोता बरामद किया गया। एसटीएसएफ कमल मेहता की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसटीएसएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कछुए पकड़ने से लेकर खरीदारों तक पहुंचाने तक कितने लोग शामिल हैं और इसके पीछे कौन मुख्य रूप से नेटवर्क संचालित कर रहा था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!