सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़: यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1.21 लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार शिक्षा के हर चरण में सहयोग कर रही है।प्राथमिक स्तर पर निशुल्क यूनिफॉर्म और पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के बाद अब 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के लिए लैपटॉप की राशि दी जा रही है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में पात्र मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी का लाभ भी दिया जाएगा।
पढ़ाई से डिजिटल शिक्षा तक सरकार का फोकस
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्कूली शिक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए किताबें और यूनिफॉर्म जरूरी हैं, जबकि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लैपटॉप जैसे डिजिटल संसाधन महत्वपूर्ण हो जाते हैं।
सरकार का प्रयास है कि आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने। लैपटॉप मिलने से विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं, ई-लाइब्रेरी, डिजिटल अध्ययन सामग्री, रिसर्च और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
अब आवागमन की सुविधा पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिले, इसके लिए सरकार स्कूटी योजना को भी आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि किताबों से लेकर डिजिटल संसाधन और आवागमन तक विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से तकनीक का सकारात्मक उपयोग करते हुए पढ़ाई और कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को साधन-संपन्न बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!