दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा: इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूध के उचित दाम की मांग को लेकर इंदौर जिले के दूध उत्पादक किसान मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। दूध उत्पादक किसान संगठन ग्रामीण के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दूध का खरीदी मूल्य 70 रुपए प्रति लीटर और 12 रुपए प्रति फैट तय करने की मांग की।
आय पर पड़ रहा असर
किसानों का कहना है कि पशुपालन की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन दूध का मौजूदा खरीदी मूल्य उनके खर्च के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। इसका सीधा असर दूध उत्पादकों की आय पर पड़ रहा है।
65-66 रुपए की तय दर से किसान असंतुष्ट
जिले में दूध उत्पादक संघ की ओर से दूध की दर करीब 65 से 66 रुपए प्रति लीटर तय किए जाने की बात सामने आई है। किसानों का कहना है कि यह कीमत भी उनकी उत्पादन लागत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।
किसानों के मुताबिक व्यापारी गांवों से कम कीमत पर दूध खरीदकर शहर में ज्यादा दाम पर बेचते हैं। ऐसे में अंतिम बिक्री मूल्य का पर्याप्त लाभ उत्पादकों तक नहीं पहुंच रहा।
पशु, खली और चारे का खर्च बढ़ा
किसानों ने ज्ञापन में पशुपालन की बढ़ती लागत का भी जिक्र किया। उनके अनुसार एक दुधारू पशु की कीमत अब करीब 1.50 लाख से 1.80 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
वहीं कपास्या खली करीब 50 रुपए किलो मिल रही है। इसके अलावा चारा, भूसा, मजदूरी और डीजल के खर्च में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है। किसानों का कहना है कि इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद मौजूदा दूध दर पर पशुपालन से पर्याप्त लाभ नहीं बचता।
व्यापारी 58-62 रुपए में खरीद रहे दूध, किसानों का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारी उनसे दूध 58 से 62 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीद रहे हैं, जबकि शहर में इसी दूध को उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर बेचा जाता है।
किसानों का कहना है कि गांव से शहर तक दूध पहुंचने की प्रक्रिया में व्यापारियों को पर्याप्त मार्जिन मिल रहा है, लेकिन उत्पादन करने वाले किसान को उसकी लागत के अनुरूप कीमत नहीं मिल रही।
पशुपालन छोड़ने की स्थिति
किसानों ने कहा कि अगर दूध का लाभकारी मूल्य नहीं मिला तो कई पशुपालक इस व्यवसाय से बाहर होने को मजबूर हो सकते हैं। संगठन ने प्रशासन से दूध की उचित खरीदी दर तय कराने की मांग की है।
इसके साथ ही किसानों ने दूध, पनीर, मावा और अन्य दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ भी सख्त और नियमित कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि दूध उत्पादन की पूरी लागत को ध्यान में रखकर ऐसी दर तय होनी चाहिए, जिससे पशुपालकों को मेहनत और निवेश का उचित प्रतिफल मिल सके।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!