मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS: रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के रिटायर्ड IPS अधिकारी ए. साईं मनोहर को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सलाहकार बनाया गया है। उनकी नई पदस्थापना दिल्ली में की जाएगी।
मंगलवार को हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया। साईं मनोहर 31 अगस्त 2026 को ADG इंटेलिजेंस के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
लंबे पुलिस करियर का अनुभव आएगा काम
करीब तीन दशक के पुलिस करियर में ए. साईं मनोहर ने मध्यप्रदेश पुलिस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब रिटायरमेंट के बाद सरकार उनके प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है।
वे ADG इंटेलिजेंस, ADG साइबर क्राइम और भोपाल जोन के ADG जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी में दिल्ली में रहते हुए मुख्यमंत्री को विभिन्न मामलों में सलाह देने की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
1995 बैच के IPS अधिकारी हैं साईं मनोहर
ए. साईं मनोहर 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश कैडर में सेवा के दौरान उन्होंने पुलिस और खुफिया तंत्र से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया। उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।
रिटायरमेंट के बाद अंशुमन यादव को मिली इंटेलिजेंस की कमान
साईं मनोहर के रिटायर होने के बाद ADG इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी IPS अधिकारी अंशुमन यादव को सौंपी गई है। अंशुमन यादव 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। इस बदलाव के साथ प्रदेश के खुफिया तंत्र में भी नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।
पत्नी भी वरिष्ठ IFS अधिकारी
ए. साईं मनोहर की पत्नी भी भारतीय वन सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे भोपाल स्थित वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर कार्यरत हैं।
सरकार की ओर से साईं मनोहर को सलाहकार की जिम्मेदारी देने का फैसला उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और सुरक्षा मामलों की विशेषज्ञता को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!