एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल: यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट की भव्य बाहरी संरचना के बीच टर्मिनल के अंदर खुले लोहे के स्ट्रक्चर वाली छत अब चर्चा का विषय बन गई है।
एक यात्री ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट के मौजूदा इंटीरियर की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया कि जब एयरपोर्ट शहर की पहचान बन सकता है, तो इसका अंदरूनी हिस्सा भी आकर्षक और आधुनिक क्यों नहीं होना चाहिए।
यात्री एस. लखोटिया ने एक्स पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंदौर एयरपोर्ट को टैग करते हुए टर्मिनल की तस्वीर पोस्ट की।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर खुले लोहे के ढांचे के बजाय बेहतर और आकर्षक इंटीरियर की उम्मीद रहती है। उन्होंने अपने सुझाव के साथ AI की मदद से तैयार किए गए संभावित नए डिजाइन भी साझा किए।
AI डिजाइन में दिखी मालवा की झलक
यात्री द्वारा साझा किए गए AI डिजाइन में मौजूदा छत को सजावटी पैटर्न से कवर कर एयरपोर्ट को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। कुछ डिजाइन मालवा की कला और वास्तुकला से प्रेरित हैं, जबकि कुछ में आधुनिक लहरदार पैटर्न नजर आते हैं।
इनमें ‘मालवा हेरिटेज’, ‘मालवा मोटिफ्स’ और ‘नर्मदा फ्लो’ जैसी थीम शामिल हैं। डिजाइन में स्थानीय संस्कृति को आधुनिक इंटीरियर के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।
प्रबंधन ने दिया जवाब
यात्री की पोस्ट पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी प्रतिक्रिया दी। प्रबंधन ने सुझाव को संज्ञान में लेते हुए कहा कि इसे भविष्य की सौंदर्यीकरण योजनाओं के लिए संबंधित टीम तक पहुंचाया जाएगा।
सोशल मीडिया पर सामने आए इन डिजाइन के बाद इंदौर एयरपोर्ट के इंटीरियर, स्थानीय पहचान और सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!