अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई: शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सुभाष मार्ग पर भवन निर्माण नियमों के विपरीत बनाए गए निर्माण पर नगर निगम ने मंगलवार को कार्रवाई की। निगम की टीम ने न्यू जिंस होम शोरूम की ऊपरी मंजिल पर बने दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़ दिए।
निगम को मिली थी शिकायत
निगम के मुताबिक ये दोनों फ्लोर स्वीकृत अनुमति के विपरीत बनाए गए थे। निर्माण को लेकर नगर निगम को लोकायुक्त से शिकायत मिली थी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण
मामला नगर निगम के जोन नंबर-3 का है। बिल्डिंग ऑफिसर पल्लवी पाल के मुताबिक न्यू जिंस होम में स्वीकृत अनुमति से अतिरिक्त दो फ्लोर बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि मामले में करीब डेढ़ साल पहले शिकायत प्राप्त हुई थी।
इसके बाद संबंधित पक्ष को लगातार नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया, लेकिन निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं की गई।
निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर तोड़े दोनों फ्लोर
मंगलवार को नगर निगम का अमला और एमजी रोड थाने का पुलिस बल सुभाष मार्ग स्थित शोरूम पहुंचा। इसके बाद ऊपरी मंजिल पर बने दोनों अतिरिक्त फ्लोर को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
निगम के अनुसार कार्रवाई करीब 80×150 फीट क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों फ्लोर का निर्माण वर्ष 2022 में किया गया था।
पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
अवैध निर्माण हटाने के दौरान किसी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बनी। पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने कार्रवाई पूरी की। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृत अनुमति के विपरीत किए गए निर्माण के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पाक की बचकानी हरकत:SCO समिट की ग्रुप फोटो से प्रधानमंत्री मोदी समेत 5 नेताओं को हटाया

जनसुनवाई में आई 96 शिकायतें:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक; पुलिस कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्व सीएम का अपनी ही पार्टी पर निशाना:बोले; ‘मेरे बयानों को निजी राय बताकर छोड़ दिया जाता था’

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

भीषण सड़क हादसा:रक्षाबंधन के बाद घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार; दो बाइकों की भिड़ंत में 4 की मौत

नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम:डीलर की तलाश

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:उज्जैन बायपास; इंदौर-उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन और हरिफाटक ROB का निर्माण अब आगे बढ़ सकेगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!