अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: इन खिलाड़ियों को मिला मौका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका दिया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे।
विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन को दी गई है। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। भारत-अफगानिस्तान के बीच सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होंगे।
वैभव सूर्यवंशी पर फिर भरोसा
युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जाना इस चयन की सबसे बड़ी खासियत है। उनके साथ अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी टीम का हिस्सा हैं।
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, जबकि स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई शामिल हैं।
भारत की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।
अफगानिस्तान ने भी घोषित की टीम
अफगानिस्तान की टीम की कमान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी और स्टार स्पिनर राशिद खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
अफगानिस्तान टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक और अब्दुल्लाह अहमदजई।
रिजर्व: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक और इजाज अहमदजई।
13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में खास नजर युवा वैभव सूर्यवंशी और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान के प्रदर्शन पर रहेगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!