आदिवासियों का छीना जा रहा रोजगार: मनरेगा के तालाब निर्माण में जेसीबी का खेल; मशीनों से काम कराने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

सुरेश मुलेवा 98264-02570 खुलासा फर्स्ट, पेटलावद।
थांदला वन परिक्षेत्र अंतर्गत रूपगढ़ ग्राम पंचायत के ग्राम भेरूपाड़ा स्थित लिमड़ा वाली नाकी पर लगभग 24 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित किए जा रहे तालाब निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मनरेगा के तहत स्वीकृत इस कार्य में नियमों की अनदेखी कर मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीनों से खुदाई करवाई गई, जिससे गांव के गरीब मजदूरों का रोजगार छिन गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के रेंजर तोलाराम हटिला और डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर के संरक्षण में दिन-रात जेसीबी मशीनों से तालाब निर्माण कराया गया। उनका कहना है कि मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां मशीनों का उपयोग कर योजना की मूल भावना को ही नजरअंदाज किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल : ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है यदि मनरेगा के कार्यों में खुलेआम मशीनों का उपयोग होता रहेगा तो मजदूरों के लिए बनाई गई योजनाओं का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।
ग्रामीणों की मांग- दोषियों पर हो कार्रवाई
ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिला प्रशासन एवं शासन स्तर पर शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।
वन विभाग की सफाई : मामले में जब वन विभाग का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो रेंजर तोलाराम हटिला ने बताया कि तालाब निर्माण में जेसीबी मशीन का उपयोग खुदाई के लिए नहीं, बल्कि केवल मिट्टी को सही करने के लिए किया गया था। वहीं, मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर तारसिंह भाभर से भी चर्चा करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कैमरे के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
ग्रामीण पलायन को मजबूर : ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रोजगार के सीमित अवसर होने के कारण कई परिवार मजदूरी के लिए दूसरे क्षेत्रों में पलायन करने को मजबूर हैं।
यदि तालाब निर्माण का कार्य नियमानुसार मजदूरों से कराया जाता तो गांव के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता और बड़ी संख्या में मानव दिवस सृजित होते, लेकिन मशीनों के उपयोग से यह अवसर उनसे छीन गया।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!