दो महीने तक कमरे में कैद रही बुजुर्ग मां: पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस; समझाइश के बाद तीसरे बेटे के साथ भेजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आगर मालवा।
जिले के सुसनेर में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर दो महीने तक कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। वार्ड 5 स्थित कल्याण जीन क्षेत्र में शुक्रवार को पड़ोसियों की सूचना पर जनप्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का खुलवाकर महिला को निकाला और पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में आपसी सहमति से महिला को उनके तीसरे बेटे के साथ भेज दिया गया।
पड़ोसियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी और पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा को सूचना दी कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से एक कमरे में बंद हैं। दोनों मौके पर पहुंचे और परिजनों से कमरे की चाबी मांगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस ने खुलवाया कमरा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चाबी लेकर कमरा खुलवाया और बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई को बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। पूछताछ के लिए उनके दोनों बेटों और बहुओं को भी बुलाया गया।
परिजन और जनप्रतिनिधियों के दावों में अंतर
परिजन का कहना है कि कौशल्या बाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह कई बार बिना बताए घर से निकल जाती थीं। इसी कारण उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें कमरे में रखा गया था।
सामान्य थी मानसिक स्थिति
वहीं, पार्षद प्रतिनिधि पवन शर्मा का दावा है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य थी। उनके अनुसार महिला अपना नाम और परिवार के सदस्यों की जानकारी स्पष्ट रूप से बता रही थीं।
दो महीने से कमरे में रहने का आरोप
नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार बुजुर्ग महिला करीब दो महीने से कमरे में रह रही थीं। हालांकि, उन्हें भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
दोनों बेटे सरकारी नौकरी में
जानकारी के अनुसार बड़ा बेटा मुकेश नगर परिषद में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा महेश भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में भृत्य है।
समझाइश के बाद तीसरे बेटे को सौंपी गई जिम्मेदारी
थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। आपसी सहमति बनने के बाद बुजुर्ग महिला कौशल्या बाई को उनके तीसरे बेटे गणेश के साथ भेज दिया गया। गणेश निजी तौर पर इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!