शिक्षा के इंडेक्स में पिछड़े हम: PGI 2.0 में स्कोर घटा, रैंकिंग में 27वें स्थान पर पहुंचा; पड़ोसी राज्य भी आगे निकले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता मापने वाले परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2.0 में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन इस वर्ष और कमजोर हुआ है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी PGI 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का स्कोर 574.1 से घटकर 566.8 रह गया है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 27वें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश ने 'आकांक्षी-1' (AKANSHI-1) ग्रेड तो बरकरार रखा है, लेकिन यह ग्रेड स्कूल शिक्षा के निचले-मध्यम प्रदर्शन को दर्शाता है।
एक साल में 7.3 अंकों की गिरावट
PGI रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में मध्य प्रदेश का कुल स्कोर 574.1 था, जो इस बार घटकर 566.8 हो गया। यानी राज्य के प्रदर्शन में 7.3 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
यह सूचकांक राज्यों का मूल्यांकन लर्निंग आउटकम, एक्सेस, इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विटी, गवर्नेंस और शिक्षक शिक्षा जैसे छह प्रमुख मानकों के आधार पर करता है।
पड़ोसी राज्यों से भी पिछड़े
इस बार मध्य प्रदेश अपने अधिकांश पड़ोसी राज्यों से भी पीछे रह गया। महाराष्ट्र का 654.6, गुजरात का 604.2, राजस्थान का 589.5, उत्तर का प्रदेश 579.9, छत्तीसगढ़ का 578.9, मध्य प्रदेश का 566.8 स्कोर रहा। महाराष्ट्र और गुजरात तो पहले से आगे थे, लेकिन इस बार राजस्थान, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने भी मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया।
सिर्फ 9 राज्य ही MP से पीछे
रिपोर्ट के अनुसार बिहार, त्रिपुरा, झारखंड, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय का प्रदर्शन मध्य प्रदेश से नीचे रहा। यानी कुल 9 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही एमपी से पीछे हैं।
चंडीगढ़ बना देश का टॉपर
चंडीगढ़ – 766.0, पंजाब– 723.6, केरल–716.8, दिल्ली–712.2, महाराष्ट्र–654.6।
किन क्षेत्रों में कमजोर रहा प्रदर्शन?
PGI रिपोर्ट में मध्य प्रदेश का प्रदर्शन छह डोमेन में आंका गया।
डोमेन-1: 84.9 अंक
डोमेन-2: 54.7 अंक
डोमेन-3: 70.74 अंक
डोमेन-4: 223.6 अंक (सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन)
डोमेन-5: 66.6 अंक
डोमेन-6: 66.3 अंक
राज्य को डोमेन-4 में 'उत्तम-1' तथा डोमेन-5 में 'प्रचेष्टा-1' ग्रेड मिला। हालांकि गवर्नेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े डोमेन-2 और डोमेन-3 में कमजोर प्रदर्शन ने कुल स्कोर को प्रभावित किया।
विशेषज्ञों ने सुधार की बताई जरूरत
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि केवल आंकड़ों की समीक्षा पर्याप्त नहीं होगी। गवर्नेंस, आधारभूत ढांचे, सीखने के परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस और समयबद्ध कदम उठाने होंगे।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना और केरल ने इस वर्ष अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है, जबकि मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जिनके स्कोर में गिरावट आई है।
क्या है PGI 2.0?
परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2.0 केंद्र सरकार का एक मूल्यांकन तंत्र है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1000 अंकों के पैमाने पर आंका जाता है।
इसके आधार पर राज्यों को उत्कर्ष, उत्तम, प्रचेष्टा और आकांक्षी जैसी विभिन्न श्रेणियों में रखा जाता है। मध्य प्रदेश फिलहाल 'आकांक्षी-1' श्रेणी में है, जो यह संकेत देता है कि स्कूल शिक्षा के कई प्रमुख क्षेत्रों में अभी व्यापक सुधार की आवश्यकता है।
संबंधित समाचार

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी:सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

शेर के घर में अनसुनी टाइगर की दहाड़:रिंग मास्टर का इशारा या फिर चेतावनी

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!