सरकारी स्कूल में छात्राओं से यह काम कराने का आरोप: वीडियो वायरल; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बुरहानपुर।
जिले के खकनार विकासखंड के ग्राम पिपरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
वीडियो में छात्राएं करती दिखीं सफाई
जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरी के शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक समोती मुजाल्दा पर छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने के आरोप लगे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्राएं ब्रश से स्कूल के शौचालय की सफाई करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गांव के निवासी संदीप पटवारी ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में बच्चों से पानी भरवाने की शिकायत सामने आई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने शिक्षकों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी।
उन्होंने कहा कि इस बार छात्राओं को शौचालय साफ करते देखकर वीडियो बनाया गया। उनके अनुसार, बच्चों से इस तरह का कार्य कराना अनुचित है और स्कूल शिक्षा का स्थान है, सफाई कार्य का नहीं।
सफाई व्यवस्था के लिए अलग से मिलता है बजट
सरकारी स्कूलों में सफाई और रखरखाव के लिए राज्य सरकार की ओर से अलग से बजट उपलब्ध कराया जाता है।
प्राथमिक विद्यालय : लगभग 25 हजार रुपए
माध्यमिक विद्यालय : लगभग 35 हजार रुपए
हाई स्कूल : लगभग 50 हजार रुपए
ऐसे में छात्राओं से शौचालय की सफाई कराने के आरोपों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों की सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित पंचायत को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!