खबर
Top News

चर्चित हत्याकांड: सुपारी किलर से भी किया था संपर्क; यह नाम सुनते ही पीछे हटा, अब बनेगा गवाह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
चर्चित हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश के दौरान एक कथित सुपारी किलर से भी संपर्क किया था।

हालांकि, पुलिस के मुताबिक केतन अग्रवाल के बारे में जानकारी मिलने के बाद उसने हत्या की सुपारी लेने से इनकार कर दिया। अब पुलिस उसे इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह बनाने की तैयारी कर रही है।

होटल में हुई थी मुलाकात, सीसीटीवी फुटेज मिला
जांच अधिकारियों के अनुसार, सिया और चेतन ने कथित सुपारी किलर को पुणे के एक होटल में बुलाकर मुलाकात की थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति का बयान दर्ज किया गया है और उसे अभियोजन पक्ष का गवाह बनाया जा सकता है।

पूछताछ से बचने के लिए देखे थे वीडियो
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपियों ने इंटरनेट पर करीब दो घंटे लंबे जापानी वीडियो देखे थे। इन वीडियो में कथित तौर पर पुलिस पूछताछ के दौरान शांत रहने, चेहरे के हाव-भाव नियंत्रित रखने और सवालों के जवाब देने के तरीके बताए गए थे। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों की वेब हिस्ट्री से इन वीडियो के लिंक भी बरामद किए गए हैं।

हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को सिया गोयल और चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को पुणे के लोहगढ़ किले पर ले जाकर करीब 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

पिता ने रिश्ता कराने वालों की जांच की मांग की
केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केतन और सिया का रिश्ता कराने वाले मित्तल परिवार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

उनका कहना है कि परिवार ने मित्तल परिवार के भरोसे पर ही यह रिश्ता तय किया था, इसलिए पूरे मामले में उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

स्नैपचैट चैट भी जांच के दायरे में
जांच के दौरान सिया की एक कथित स्नैपचैट चैट भी सामने आई है, जिसमें उसने अपनी एक दोस्त से शादी के लिए आधार कार्ड की कॉपी मांगते हुए लिखा था- 'ये शादी होने नहीं वाली, फिर भी भेज दे।'

पुलिस इस चैट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह संदेश कथित साजिश से जुड़ा हुआ था।

पुलिस का दावा- 19 दिन में रची गई पूरी साजिश
जांच के अनुसार, सिया ने 31 मई के आसपास हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस का आरोप है कि 14 जून को लोहगढ़ किले पर पहली बार केतन को धक्का देने की कोशिश की गई, लेकिन वह बच गया। इसके बाद 18 जून को कथित तौर पर सिया और चेतन ने मिलकर दूसरी बार धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 8 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 8 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 8 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 9 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 9 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 9 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 9 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 9 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 10 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 10 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 10 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 10 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 10 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 10 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 10 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 10 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 10 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!