लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; कार्यालय के सामने दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत लाख्या के पंचायत सचिव दिनेश कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सरपंच की शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि विकास कार्यों के भुगतान के बदले सचिव पांच प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था।
15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी
लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम पंचायत लाख्या के सरपंच बीरम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंचायत में कराए गए करीब तीन लाख रुपए के विकास कार्यों का भुगतान जारी करने के लिए सचिव ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
5 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे
शिकायत के मुताबिक, 5 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष 10 हजार रुपए के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया
शिकायत के सत्यापन के लिए 16 जुलाई को रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड कराई गई। साक्ष्य मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय, राजगढ़ के सामने ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने सचिव को 10 हजार रुपए दिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई कर उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।
जानबूझकर रोक रखा था भुगतान
सरपंच का आरोप है कि करीब चार साल पहले पंचायत में कराए गए समतलीकरण कार्य और कपिलधारा कूप निर्माण का भुगतान सचिव ने जानबूझकर रोक रखा था। कई बार अनुरोध के बावजूद भुगतान नहीं किया गया और कमीशन मिलने के बाद ही फाइल आगे बढ़ाने की बात कही जाती थी।
कमीशन की व्यवस्था बना रखी थी
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव ने पक्के निर्माण कार्यों के लिए 5 प्रतिशत और कच्चे कार्यों के लिए 7 प्रतिशत कमीशन की व्यवस्था बना रखी थी। इससे पंचायत के कई विकास कार्य प्रभावित हुए और नए कार्य भी अटक गए।
मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!