खबर
Top News

विवाद: इस पार्टी ने बोर्ड अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया आह्वान; इस विधायक से भी मांगा इस्तीफा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
विवाद

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद अब और गहरा गया है। इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) ने भी खुलकर विरोध दर्ज कराया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान करते हुए मुस्लिम समाज से उन्हें सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में आमंत्रित नहीं करने की अपील की है।

सामाजिक बहिष्कार की अपील
मोहसिन अली खान ने कहा कि उनकी पार्टी वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करती है। उनका आरोप है कि इस कानून का समर्थन करने वालों का सामाजिक स्तर पर विरोध होना चाहिए।

इसी के तहत उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि डॉ. सनवर पटेल को निकाह, वलीमा, बारात, जन्मदिन तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में आमंत्रित न किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन आयोजनों में अतिथियों का सम्मान किया जाता है, वहां भी डॉ. पटेल को आमंत्रित न करने की अपील की जाएगी।

कांग्रेस विधायक से भी इस्तीफे की मांग
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने वक्फ बोर्ड में शामिल कांग्रेस विधायक की सदस्यता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विधायक बोर्ड के फैसले से असहमत हैं, तो उन्हें नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए, ताकि उनका विरोध स्पष्ट रूप से सामने आ सके।

प्रदेशभर में अभियान चलाने की घोषणा
मोहसिन अली खान ने कहा कि AIMIM इस मुद्दे पर पूरे मध्य प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में लोगों से संपर्क करेंगे और पोस्टर-बैनर के माध्यम से वक्फ बोर्ड में हुई नियुक्तियों के विरोध में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे।

गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर जारी है विवाद
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। इस निर्णय का विभिन्न मुस्लिम संगठनों, उलेमा और सामाजिक संस्थाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।

इसी क्रम में अब AIMIM ने भी आंदोलन तेज करने और सामाजिक बहिष्कार अभियान चलाने की घोषणा की है। हालांकि, इस मुद्दे पर वक्फ बोर्ड या डॉ. सनवर पटेल की ओर से AIMIM के ताजा आरोपों और अपील पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

13 minutes ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 15 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 17 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 17 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 18 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 18 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 18 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 18 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 19 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 19 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 19 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 20 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 20 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 20 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 20 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 20 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!