मांस से भरा ऑटो पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार: संदिग्ध गोवंश वध का मामला; फरार आरोपियों की तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित कमल नगर में शुक्रवार तड़के संदिग्ध गोवंश वध के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांस से भरा एक ऑटो जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने गोवध अधिनियम, धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने की घेराबंदी
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक डेयरी की आड़ में लंबे समय से गोवंश का वध कर मांस बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी की। इस दौरान मांस से भरा एक सीएनजी ऑटो मौके पर मिला, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता का दावा- डेयरी में हो रहा था गोवंश का वध
शिकायतकर्ता लखन यादव ने पुलिस को बताया कि जब वे साथियों के साथ पहुंचे तो वहां अजीज, उसका बेटा आसिफ, दामाद जुबेर, फरमान और अन्य मौजूद थे। उनका आरोप है कि अंदर जाकर देखने पर गोवंश का वध दिखाई दिया। विरोध करने पर आरोपी भागने लगे। लोगों ने पीछा कर अजीज और आसिफ को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
ऑटो से मांस और अन्य सामग्री जब्त
सूचना मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीएनजी ऑटो (एमपी 04 डब्ल्यूडी 0775) की तलाशी ली, जिसमें पीली तिरपाल में बंधा भारी मात्रा में संदिग्ध मांस मिला। इसके अलावा मौके से खाल, सिर, पैर, अन्य अवशेष, गोवंश को बांधने में इस्तेमाल रस्सियां और धारदार हथियार भी बरामद किए गए।
मांस के सैंपल जांच के लिए भेजे
पुलिस ने संदिग्ध मांस के नमूने फोरेंसिक और पशु चिकित्सा जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद मांस किस पशु का है। फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एक संदेही के घर भी पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस एक संदेही के घर भी पहुंची, जहां दो गोवंश बंधे मिले। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि उन्हें काटने की तैयारी थी, हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि मामले में गोवध अधिनियम, धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!