खबर
Top News

लाड़ली लक्ष्मी पथ पर ही छात्राएं असुरक्षित: जीडीसी कॉलेज के बाहर फिर अश्लील हरकत; मनचलों और नशेड़ियों के खिलाफ फूटा छात्राओं का आक्रोश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जुलाई 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
लाड़ली लक्ष्मी पथ पर ही छात्राएं असुरक्षित

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस मार्ग को लाड़ली लक्ष्मी पथ के रूप में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बताया जाता है, वहीं अब छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। शासकीय कन्या महाविद्यालय (जीडीसी कॉलेज) के आसपास एक बार फिर मनचलों और नशेड़ियों द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकतों का मामला सामने आने के बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम छात्राओं को परेशान कर रहे हैं, अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं और यहां तक कि प्राइवेट पार्ट दिखाने तथा अश्लील वीडियो दिखाने जैसी शर्मनाक हरकतें भी कर रहे हैं।

पहले भी हुआ था मामला, फिर क्यों नहीं जागा प्रशासन? : छात्राओं का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से मनचलों के हौसले और बढ़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व की घटना का आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है और अब गवाहों एवं शिकायतकर्ताओं को धमकियां मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय से लेकर महूनाका चौराहे तक स्थित शराब दुकानों को लेकर भी विरोध जताया। उनका आरोप है कि इन दुकानों के आसपास हमेशा नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा लगातार प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर ने दिए निर्देश, लेकिन छात्राओं ने पूछा – कार्रवाई कब? : मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कॉलेज प्राचार्य और पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि छात्राओं का कहना है कि केवल निर्देशों से स्थिति नहीं सुधरेगी, जमीनी स्तर पर सख्त कार्रवाई करना होगी। छात्राओं ने कॉलेज परिसर के आसपास नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी कैमरे, मिनी पुलिस चौकी और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की प्रभावी व्यवस्था की मांग की है।

नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल
छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लगाया है। उनका कहना है कि यदि लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तो फिर कॉलेज क्षेत्रों में खुलेआम नशेड़ियों और मनचलों की मौजूदगी क्यों दिखाई दे रही है?

बस पास शुल्क वृद्धि ने बढ़ाई नाराजगी
छात्राओं ने सिटी बस पास शुल्क में की गई 400 रुपए की वृद्धि का भी विरोध किया। छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। छात्राओं ने मांग की कि पूर्व की महापौर पास योजना की तर्ज पर रियायती बस पास व्यवस्था पुनः लागू की जाए और शुल्क बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 11 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 11 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 11 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 12 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 12 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 12 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 12 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 13 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 13 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 13 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 13 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 13 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 13 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 14 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 14 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 14 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 14 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!