शहर की मास्टर प्लान सड़कों का आयुक्त ने किया निरीक्षण: एक सप्ताह में लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण पूरा करने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार सुबह शहर में निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़कों और यातायात सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और धीमी गति से चल रहे कार्यों पर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री पीएस कुशवाह, सहायक यंत्री नरेश जायसवाल, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आयुक्त ने एमआर-9 रोड से मालवीय नगर होते हुए एलआईजी लिंक रोड तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान चेंबर सुदृढ़ीकरण का कार्य धीमा मिलने पर संबंधित एजेंसी को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही नर्मदा पाइपलाइन बिछाने का कार्य अपेक्षित गति से नहीं होने पर संबंधित सहायक यंत्री शरद सोनी से नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने आयुक्त को बताया कि सड़क के बीच से गुजर रही सीवर लाइन बार-बार चोक हो रही है, जिससे क्षेत्र में परेशानी हो रही है।
सड़क निर्माण में तेजी लाएं
आयुक्त ने मधुमिलन चौराहा से छावनी चौराहा तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क का निरीक्षण किया। लक्ष्मीनारायण दूधवाला चौराहे से छावनी चौराहे तक सड़क निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जंजीरवाला चौराहे से अटल द्वार तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए जंजीरवाला चौराहे से दबंग दुनिया प्रेस तक सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
व्यापारियों ने दी जमीन
नगर निगम के अनुसार हाईकोर्ट चौराहा शहर के सबसे व्यस्त यातायात वाले चौराहों में शामिल है। यहां लेफ्ट टर्न संकरा होने से लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी। इसके समाधान के लिए सिटी सेंटर व्यापारिक एसोसिएशन ने आगे बढ़कर निगम को लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई।
इसके बाद अब इस महत्वपूर्ण यातायात सुधार परियोजना पर काम शुरू हो सका है। सड़क और यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके। आयुक्त ने हाईकोर्ट चौराहे पर लैंटर्न चौराहे से हुकुमचंद घंटाघर की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!