वांगचुक के अनशन का 20वां दिन: आमिर बोले-3 इडियट्स उनकी कहानी नहीं; डॉक्टरों ने जताया ऑर्गन फेल होने का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,नई दिल्ली।
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार अनशन के चलते उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन फेल होने का खतरा जताया है। इसी बीच अभिनेता आमिर खान ने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जल्द अनशन समाप्त करने की अपील की है।
आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर आधारित नहीं
लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक सवाल के जवाब में आमिर खान ने कहा कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे चाहते हैं कि वह जल्द अनशन समाप्त करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक के जीवन पर आधारित नहीं थी। आमिर ने कहा-जब फिल्म बन रही थी, तब मैं सोनम वांगचुक को जानता तक नहीं था।
वांगचुक बोले- 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहता हूं
अनशन के बीच सोनम वांगचुक ने कहा कि वह 20 जुलाई तक हर हाल में जिंदा रहना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से संसद मार्च आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखने जाएंगे।
डॉक्टरों ने जताई गंभीर चिंता
लगातार 20 दिनों से भोजन नहीं करने के कारण वांगचुक की शारीरिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उनका करीब 8.9 किलोग्राम वजन कम हो चुका है और अब शरीर के महत्वपूर्ण अंगों के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।
हाईकोर्ट ने दिए मेडिकल जांच के निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को निर्देश दिए कि वांगचुक की रोजाना मेडिकल जांच कराई जाए और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए।
नीट पेपर लीक के विरोध में अनशन
सोनम वांगचुक नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!