एलिवेटेड ब्रिज निर्माण ठप: खोदे गए गड्ढों से शहर का ट्रैफिक हुआ बेहाल; रेंग रहे वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सबसे व्यस्त रूट एलआईजी से नौलखा चौराहा तक बनने वाले एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण तीन महीने में ही दम तोड़ चुका है। तीन महीने पहले भारी तामझाम के साथ इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया गया था, लेकिन कुछ दिन मशीनें चलाने के बाद निर्माण एजेंसी ने काम पूरी तरह बंद कर दिया।
वर्तमान में निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे इस मार्ग पर रोजाना निकलने वाले लाखों वाहन चालक ट्रैफिक जाम और धूल के गुबार से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद भी जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि इस लापरवाही पर पूरी तरह मौन साधे बैठे हैं।
प्रोजेक्ट की शुरुआत में बड़े-बड़े दावे किए गए थे कि इस एलिवेटेड ब्रिज के बनने से बीआरटीएस कॉरिडोर और एबी रोड पर ट्रैफिक का दबाव खत्म हो जाएगा। शुरुआती कुछ दिन तक मौके पर खुदाई और पाइलिंग के लिए मशीनें चलीं, जिससे लगा कि काम रफ्तार पकड़ेगा, लेकिन हफ्ताभर बीतते ही काम की गति धीमी हुई और अब कई दिन से निर्माण पूरी तरह बंद है। मौके पर की गई बैरिकेडिंग से सड़क और संकरी हो गई।
एलआई से नौलखा के बीच हर चौराहे पर जाम... काम बंद होने का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। एलआईजी, पलासिया, गीता भवन और नौलखा चौराहा पर सुबह से रात तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं।
निर्माण एजेंसी ने खोदे गए गड्ढों को भी व्यवस्थित नहीं किया, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब कछुआ चाल का शिकार होकर शहर के विकास और यातायात सुधार के दावों का बड़ा खुलासा कर रहा है।
अफसर और निर्माण एजेंसी ने साधी चुप्पी... मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री और निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर की घोर लापरवाही सामने आ रही है। काम बंद होने के कारण पर जब लोनिवि के मुख्य अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने इस पर कोई भी स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया।
वहीं निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके से नदारद हैं। अफसरों और ठेकेदार की इस आपसी खींचतान या तकनीकी लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं

मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा

मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस:आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को परमिशन नहीं दी तो साबित होगा डरती है सरकार:शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले; इंदौर में बहुत जगह

इस उद्योगपति ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ रुपए में बंगला खरीदा:कंपनी के अधिकारियों के लिए बनेगा कॉर्पोरेट गेस्ट हाउस

पैचवर्क के बाद बना गड्ढा करोड़ों के खर्च पर सवाल:शहर में फिर धंसी सड़क

मंत्री की टिप्पणी मामले में एसआईटी जांच पूरी:सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन मंजूरी पर दखल से किया इनकार; सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, राज्यपाल के फैसले का इंतजार

भादौ माह में महाकाल की पहली सवारी निकली:नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल; झांझ-मंजीरे बजाते हुए शामिल हुए सीएम

सीएम डाॅ. मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला:वोट बैंक की राजनीति को बताया बड़ी चुनौती; सामाजिक समरसता पर दिया जोर

भागीरथपुरा दूषित जलकांड:फाइलें दबाने वाले अफसरों पर कार्रवाई की उलटी गिनती शुरू

गुंडा ही नहीं... टोपीबाज भी है चिरकुट चीकू:विधायक-पार्षद का काम संभालता हूं कहकर लोगों को लेता है झांसे में

Zomato पर नहीं मिलेगी एनालॉग डेयरी से बनी पनीर-मलाई की डिशेज:कंपनी ने कई रेस्टोरेंट्स को किया डीलिस्ट

नशे की लत और कर्ज ने बनाया ऑटो चोर:8 लाख के चार रिक्शा मिले

दूषित जलकांड में दोषियों पर एफआईआर की मांग:जिम्मेदारों पर 10 साल से उम्रकैद तक की सजा वाले प्रावधान लगाने की अपील; मुआवजा बढ़ाने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

अफसरों की नाक के नीचे से निकल रहे थे अवैध लकड़ी के ट्रक:भोपाल की टीम ने इंदौर में मारा छापा तब खुली नींद; रेंजर संगीता ठाकुर की भूमिका फिर सवालों के घेरे में

Heydeli Pizza, Bigbasket और Social के फूड लाइसेंस निलंबित:जांच में कॉकरोच; जंग लगे बर्तन और काला तेल मिला,एक फ्रीजर में वेज-नॉनवेज

देखिए वीडियो:CJP की बैठक में हंगामा; युवाओं ने माइक छीनने की कोशिश की, लगाए नारे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

‘छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए 51 कॉलेजों में प्रभारियों की तैनाती:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए 50 हजार युवाओं को जुटाने का लक्ष्य

रक्षाबंधन की खुशियों के बीच तीन घरों में मातम:करंट ने ली युवती की जान, जहरीला पदार्थ खाने से दो की मौत

जलती चिता से कथित मांस निकालने का वीडियो वायरल:किन्नर अघोरी पर संतों ने जताई नाराजगी; एफआईआर की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!