बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामला: पूर्व मंदिर अधिकारी गिरफ्तार; लगे हैं ये गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बद्रीनाथ।
प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। बद्रीनाथ थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है, जबकि मामले की विस्तृत जानकारी शाम को प्रेस ब्रीफिंग में साझा की जाएगी।
नकदी की हेराफेरी करते दिखाई दिए
जांच के दौरान SIT ने मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पिछले महीने की हार्ड डिस्क, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराई। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र चौहान 22, 25 और 29 जून को दान गणना कक्ष में कथित रूप से नकदी की हेराफेरी करते दिखाई दिए, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया।
चार घंटे तक पूछताछ के बाद पकड़ा
शुक्रवार को SIT ने करीब चार घंटे तक लगातार पूछताछ करने के बाद दोपहर 2:59 बजे राजेंद्र चौहान को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित रूप से कितनी राशि की हेराफेरी हुई और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं।
न्यायालय में पेश किया जाएगा
पुलिस के अनुसार, आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं SIT डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से जारी है और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!