एक साल से फरार भूमाफिया जफर खान को नहीं मिली अग्रिम जमानत: प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड के कुख्यात भूमाफिया जफर ने कई कॉलोनियां अवैध रूप से काटी और एक-एक प्लॉट कई लोगों को बेच दिए। धोखाधड़ी और धमकी देने में माहिर जफर पर रासुका भी लग चुकी है। वो फरार है और उसने अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन वो खारिज कर दी गई।
पीड़ित मो. मुश्ताक खान पिता मुनव्वर खान निवासी स्कीम-71 ने बताया उन्होंने जफर से धार रोड की गीता पैलेस कॉलोनी में प्लॉट क्र. 221 खरीदा था। इसके लिए जफर को 25 लाख रुपए दिए, लेकिन बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट जफर ने किसी और को बेच दिया।
जब उससे इस मामले में बात की तो उसने अपनी किसी और कॉलोनी में प्लॉट देने का कहा, लेकिन बाद में न प्लॉट दिया और न पैसा लौटाया। पैसा वापस मांगने पर वो धमकी देने लगा। जानकारी निकालने पर पता चला कि जफर ने उनके सहित कई लोगों के साथ ऐसी ही धोखाधड़ी की है।
इनमें जुनैद पिता शब्बीर खान निवासी 73बी चंदन नगर, अनवर अहमद पिता बाबू खान निवासी 47, कड़ावघाट, इब्राहिम खान पिता शब्बीर मोहम्मद 73/1, चंदन नगर शामिल हैं, जिनके साथ जफर ने प्लॉट की धोखाधड़ी की। प्लॉट देने के नाम पर पैसा लिया और न प्लॉट दिया और न पैसे वापस किए।
मांगने पर खुद व अपने गुंडों द्वारा धमकी दिलवाई। पीड़ित मो. मुश्ताक पिता मुनव्वर खान ने बताया जफर करीब एक साल से फरार है। गत दिनों उसने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन पेश किया, जो खारिज हो गया।
विशेष अपर सत्र न्यायाधीश अमित कुमार सिसोदिया के समक्ष उनके वकील रमाशंकर विश्नोई ने तर्क रखे कि आरोपी जफर ने फरियादी समेत कई लोगों से गीता पैलेस कॉलोनी में प्लॉट देने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिए।
प्लॉटधारक जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उक्त प्लॉट का मालिक कोई और है। कोर्ट ने उनके तर्कों से सहमत होकर आरोपी जफर द्वारा प्रस्तुत अग्रिम जमानत का आवेदन खारिज कर दिया।
तीन कॉलोनियों के झांसे में आकर दे दिए 25 लाख
मुश्ताक खान द्वारा चंदन नगर थाने में कॉलोनाइजर जफर पिता मो. हनीफ खान निवासी 263, चंदन नगर के खिलाफ 31 मई 2026 को एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 318 (4), 316(5) के तहत केस दर्ज कर लिया, जिसके बाद से ही आरोपी फरार है।
उन्होंने बताया कि जफर ने खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने केशव नगर, मन्नी गार्डन के पास गीता पैलेस कॉलोनी तथा न्यू लक्ष्मीनगर एनेक्स कॉलोनी काटना बताया था। आरोपी के झांसे में आकर प्लॉट का सौदा किया और उसे 25 लाख रुपए दिए थे।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!