महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लापता: नहीं मिला कोई सुराग; आखिरी बार समधी से हुई थी बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत 46 वर्षीय महिला पर्यवेक्षक प्रभा दिनकर पिछले 17 दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। भिंड जिले के अटेर में पदस्थ प्रभा 1 जुलाई की सुबह ग्वालियर स्थित अपने न्यू साकेत नगर स्थित घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
थाने में शिकायत दर्ज कराई
परिजनों के मुताबिक, 1 जुलाई की सुबह जब पति अरुण दिनकर की नींद खुली तो प्रभा घर पर नहीं थीं। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पड़ाव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
हाल ही में बेटी की शादी तय की थी
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रभा ने हाल ही में अपनी इकलौती बेटी की शादी तय की थी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि होने वाला दामाद और उसके पिता हत्या के एक मामले में आरोपी हैं तथा उनके खिलाफ अदालत में मामला लंबित है। इस जानकारी के बाद से वह मानसिक तनाव में थीं।
आखिरी बातचीत बेटी के होने वाले ससुर से हुई थी
जांच के दौरान कॉल डिटेल से पता चला कि 30 जून को प्रभा की आखिरी बातचीत बेटी के होने वाले ससुर से हुई थी। इसके अगले ही दिन वह घर से लापता हो गईं। पुलिस इस बातचीत और शादी से जुड़े घटनाक्रम को भी जांच का हिस्सा मानकर पड़ताल कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाती हुई दिखाई दी
सीसीटीवी फुटेज में प्रभा न्यू साकेत नगर से बिरला नगर तक पैदल जाती हुई दिखाई दी हैं। हालांकि सिमको तिराहे के आगे लगे कैमरे बंद होने के कारण उनके आगे की गतिविधियों का पता नहीं चल सका। पुलिस को आशंका है कि वहां से वह किसी वाहन में बैठकर पुरानी छावनी या गोला का मंदिर क्षेत्र की ओर गई होंगी।
तकनीकी साक्ष्यों की जांच जारी
पड़ाव थाना पुलिस का कहना है कि विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!