डाक विभाग के निजीकरण के विरोध में 20 जुलाई से आंदोलन: काली पट्टी बांधकर करेंगे काम; 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
डाक विभाग के निजीकरण, कर्मचारियों पर बढ़ते व्यावसायिक टारगेट के दबाव और विभागीय नीतियों के विरोध में भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप-सी), मध्यप्रदेश परिमंडल ने चार चरणों में आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार और विभाग ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
प्रभावित हो रहीं नियमित सेवाएं
संघ का आरोप है कि डाक कर्मचारियों से उनके मूल कार्यों के बजाय बैंक खाते खोलने, बीमा योजनाएं बेचने और अन्य वित्तीय सेवाओं के लक्ष्य पूरे कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है और नियमित डाक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
20 जुलाई से शुरू होगा पहला चरण
भारतीय डाक कर्मचारी संघ के परिमंडल सचिव रवि कुमार साहू ने बताया कि आंदोलन का पहला चरण 20 से 27 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश के सभी डाकघरों और रेल डाक सेवा (आरएमएस) कार्यालयों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
चार चरणों में होगा आंदोलन
संघ ने आंदोलन को चार चरणों में संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले विरोध प्रदर्शन, फिर सांकेतिक आंदोलन और अंत में 5 अगस्त को सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
डाक विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों पर व्यावसायिक टारगेट का दबाव समाप्त किया जाए। मूल डाक सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करने की व्यवस्था हो।कर्मचारियों के मानसिक और आर्थिक शोषण को रोकने के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए।
समाधान नहीं हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन
संघ का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!