फिर देश में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना: 12 संक्रमित मिले; 4 मरीजों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमरावती।
देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर दस्तक देता दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश में पिछले 20 दिनों के दौरान कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मृतक पहले से गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और फिलहाल राज्य में संक्रमण का कोई बड़ा क्लस्टर नहीं बना है।
26 जून को मिला था पहला संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वर्ष राज्य का पहला संक्रमित मरीज 26 जून को कडप्पा जिले में मिला था। इसके बाद 16 जुलाई तक कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक 8 मरीज कडप्पा, 2 गुंटूर, जबकि विशाखापत्तनम और काकीनाडा में एक-एक संक्रमित मिला है।
4 मरीजों की मौत हो चुकी
संक्रमितों में फिलहाल 3 मरीज होम आइसोलेशन, 2 अस्पताल में भर्ती, 3 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य सचिव वीरा पांडियन ने बताया कि मृतकों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां थीं।
5 सैंपल पुणे भेजे गए
संक्रमण के नए स्वरूप की पहचान के लिए 5 सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि संक्रमण किस वैरिएंट से जुड़ा है।
निगरानी और सतर्कता बढ़ाई
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सभी संक्रमित अलग-अलग क्षेत्रों से मिले हैं और फिलहाल कहीं भी सामूहिक संक्रमण (क्लस्टर) जैसी स्थिति नहीं है। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश में नए मामलों को देखते हुए पड़ोसी कर्नाटक ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है।
घबराने की बजाय सतर्क रहें
स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव और स्वास्थ्य सचिव वीरा पांडियन ने लोगों से अपील की है कि घबराने की बजाय सतर्क रहें। यदि सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य कोविड जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!