पांच साल के मासूम के गले में फंसा टूटा टूथब्रश: सांस रुकने का था खतरा; डॉक्टरों ने मुश्किल सर्जरी कर बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने पांच वर्षीय बच्चे की जान बचाते हुए एक बेहद जटिल और जोखिमभरी सर्जरी सफलतापूर्वक की। पश्चिम बंगाल के रहने वाले इस मासूम के गले में टूथब्रश का टूटा हुआ हिस्सा इस तरह फंस गया था कि उसकी सांस कभी भी रुक सकती थी। समय रहते डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर टूथब्रश का टुकड़ा सुरक्षित निकाल लिया और गले में चीरा (ट्रेकियोस्टॉमी) लगाने की नौबत भी नहीं आने दी।
ब्रश करते समय हुआ हादसा
गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बच्चा ब्रश कर रहा था, तभी टूथब्रश टूट गया और उसका ऊपरी हिस्सा मुंह के रास्ते गले में जा फंसा। बच्चा बोल और सुन नहीं सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। परिजन उसे कई घंटे बाद हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उसके तालू में सूजन आ चुकी थी, मुंह में खून और लार भरी थी तथा वह न तो कुछ निगल पा रहा था और न ही ठीक से सांस ले पा रहा था।
तालू और टॉन्सिल में आर-पार फंसा था टूथब्रश
ईएनटी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कीर्ति वाई. के. ने बताया कि टूथब्रश का टूटा हिस्सा तालू के पीछे जाकर फंस गया था और उसका नुकीला सिरा टॉन्सिल में धंस गया था। यदि थोड़ी भी देरी होती तो बच्चे का एयरवे पूरी तरह बंद हो सकता था और जान का खतरा बढ़ जाता।
एनेस्थीसिया देना भी था बड़ी चुनौती
बच्चे के मुंह में खून व लार भरी होने से उसे बेहोश (एनेस्थीसिया) करना सबसे कठिन चरण था। डॉक्टरों के अनुसार इंट्यूबेशन के दौरान जरा-सी चूक भी सांस की नली बंद कर सकती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता सोनी के मार्गदर्शन में ऑपरेशन का फैसला लिया गया और बिना देरी किए मरीज को ऑपरेशन थिएटर पहुंचाया गया।
ट्रेकियोस्टॉमी की तैयारी, लेकिन नहीं पड़ी जरूरत
ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अवस्थी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करती रहीं, जबकि डॉ. वंदना ने सफलतापूर्वक इंट्यूबेशन कर बच्चे का एयरवे सुरक्षित किया। डॉक्टरों ने बताया कि यदि मुंह के रास्ते श्वास नली में ट्यूब नहीं डाली जा पाती तो गले में चीरा लगाकर ट्रेकियोस्टॉमी करनी पड़ती, लेकिन विशेषज्ञों की सूझबूझ से इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी।
आड़े फंसे टूथब्रश को घुमाकर निकाला
सर्जरी के दौरान पता चला कि टूथब्रश का टुकड़ा गले में आड़ा फंसा हुआ था। उसे सीधे निकालने पर भारी रक्तस्राव और ऊतकों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। ऐसे में ईएनटी टीम ने पहले टूथब्रश को बेहद सावधानी से घुमाकर सीधी स्थिति में लाया और फिर मुंह के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
संयुक्त प्रयास से बची मासूम की जान
इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ. कीर्ति वाई. के., डॉ. स्मिता सोनी, डॉ. सोनल अवस्थी, डॉ. वंदना के साथ ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम की अहम भूमिका रही। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने और सभी विभागों के समन्वित प्रयास से बच्चे की जान बचाई जा सकी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!