परिवहन विभाग का एक्शन: बाइक टैक्सी सेवाओं पर सख्ती; रैपिडो की 12 बाइक की जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर अब परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। हाल ही में नाबालिग से दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आने के बाद आरटीओ ने बाइक टैक्सी कंपनी रैपिडो के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
12 बाइक टैक्सियों को किया जब्त
परिवहन विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रैपिडो से जुड़ी 12 बाइक टैक्सियों को जब्त किया। यह कार्रवाई एआरटीओ अर्चना मिश्रा के निर्देशन में और एआरटीओ राजेश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
ऐप से बुकिंग कर पकड़वाए चालक
इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि आरटीओ अमले ने खुद मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए बाइक टैक्सी बुक की। जैसे ही चालक तय लोकेशन पर पहुंचे, पहले से मौजूद परिवहन विभाग की टीम ने उन्हें रोक लिया और बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालन का हवाला देते हुए बाइक जब्त कर ली।
एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि
इंदौर शहर में रैपिडो बाइक टैक्सी कंपनी को किसी भी तरह का ट्रेड लाइसेंस न तो जारी किया गया है और न ही नवीनीकरण किया गया है। इसके बावजूद कंपनी मोबाइल ऐप के माध्यम से खुलेआम सेवाएं संचालित कर रही है।
कंपनी को नोटिस
परिवहन विभाग ने रैपिडो ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर तत्काल मोबाइल एप्लिकेशन बंद करने और अपना स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि समयसीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो एकतरफा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के सहयोग से बढ़ेगी कार्रवाई
एआरटीओ ने बताया कि वर्ष 2021 से 2024 के बीच कई बार अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी ऐप्स को बंद कराने के लिए पत्राचार किया गया था, लेकिन ऐप पर प्रत्यक्ष नियंत्रण न होने के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।
अब इस बार पुलिस विभाग के सहयोग से कार्रवाई को और तेज किया जा रहा है, ताकि अवैध संचालन को पूरी तरह रोका जा सके।
नाबालिग से दुष्कर्म मामले ने बढ़ाई सख्ती
गौरतलब है कि इसी सप्ताह इंदौर में एक रैपिडो बाइक टैक्सी चालक पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कपड़े दिलाने के बहाने नाबालिग को अपने कमरे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस दोनों ही स्तर पर ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं की वैधता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!