कावड़ यात्रा में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो: 26 श्रद्धालु घायल; ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
पीथमपुर में सोमवार दोपहर कावड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 200 से ज्यादा कावड़ियों के जत्थे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घुस गई और कई श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में 26 कावड़िए घायल हुए हैं। इनमें से 3 को गंभीर चोटों के चलते इंदौर रेफर किया गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी। मौके से भाग रहे ड्राइवर का लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पीछे से आई स्कॉर्पियो ने कावड़ियों को मारी टक्कर
घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। विजय श्री हनुमान कावड़ यात्रा बोकेश्वर से इंडोरामा की ओर जा रही थी। यात्रा में 200 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई और कावड़ियों के जत्थे में घुस गई।
स्कॉर्पियो की टक्कर से कई श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
कावड़ यात्रा के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। हादसा होते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से पीथमपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल कावड़ियों के पहुंचने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गंभीर घायलों में से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।
ड्राइवर भागा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ा
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से भागने लगा। आक्रोशित लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो में आग लगा दी।
फायर ब्रिगेड की मदद से वाहन में लगी आग बुझाई गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
13 घायलों के नाम सामने आए
पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायलों में शैलेश (रवीन्द्र), आशा, लक्ष्मी, प्रकाश (नन्दराम), गोलू (मुन्नालाल), दीपक, पवन, ऋषिका, विशाल, शुभम, कैलाश, लालू और खुशी शामिल हैं।पुलिस हादसे के कारणों और स्कॉर्पियो चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!