फिर सड़क पर उतरेंगे युवा: CJP निकालेगी मार्च; सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक मार्च इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।
वादों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई
यह फैसला CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। पार्टी का कहना है कि 25 जुलाई को सरकार की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद देशव्यापी युवा आंदोलन को भरोसे के आधार पर वापस लिया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी उन वादों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मृत NEET अभ्यर्थियों के परिजन भी होंगे शामिल
CJP के अनुसार, 5 सितंबर के मार्च में मृत NEET अभ्यर्थियों के परिजन और पुलिस कार्रवाई के कथित पीड़ित आगे रहेंगे। इनके साथ देशभर से छात्र, युवा संगठन और अन्य युवा भी मार्च में शामिल होंगे। पार्टी ने इसे युवाओं की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने वाला लोकतांत्रिक कार्यक्रम बताया है।
सुप्रीम कोर्ट में सरकार के रुख पर भी सवाल
CJP ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के रुख को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से देशभर में दर्ज FIR की सूची मांगी थी, ताकि उन पर एक साथ कार्रवाई किए जाने पर विचार किया जा सके।
CJP का आरोप है कि इसके बावजूद केंद्र की ओर से इस संबंध में स्पष्ट प्रतिबद्धता सामने नहीं आई। पार्टी ने यह भी दावा किया कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला लिखित आश्वासन अभी तक लंबित है।
वादों को पूरा करने से पीछे हट रही सरकार
CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने आरोप लगाया कि सरकार ने 25 जुलाई को सार्वजनिक रूप से किए गए आश्वासनों के आधार पर युवाओं से आंदोलन वापस करवाया था। अब पार्टी का कहना है कि सरकार उन वादों को लागू करने से पीछे हट रही है।
पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।
इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
CJP ने कहा कि 5 सितंबर का मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निकाला जाएगा। पार्टी ने देशभर के छात्रों और युवा संगठनों से इंडिया गेट पहुंचकर मार्च में शामिल होने की अपील की है।
पार्टी के मुताबिक मार्च का मुख्य संदेश यही होगा कि 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरी तरह और उनकी भावना के अनुरूप लागू किया जाए।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!