जमीन कब्जाने के आरोपी के घर पहुंची पुलिस: फर्जी दस्तावेज किए जब्त; भूमि खाली कराने के नाम पर मांगता था रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों रुपए की जमीनों पर कब्जा कर वहां टीन शेड बनाने और जमीन खाली करने के बदले मालिकों से रुपए मांगने के आरोप में गिरफ्तार मुख्तियार खान के मामले में क्राइम ब्रांच की जांच आगे बढ़ गई है।
दस्तावेज जब्त किए
सोमवार को पुलिस टीम आरोपी को उसके एमआईजी स्थित घर लेकर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस को शक है कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल जमीन मालिकों पर दबाव बनाने के लिए किया जाता था। दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
राधिका कुंज की जमीनों पर कब्जे का आरोप
टीआई जितेंद्र यादव की टीम मुख्तियार को लेकर उसके घर पहुंची। आरोप है कि उसने राधिका कुंज की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, मुख्तियार जमीनों पर टीन शेड बनवाता था और बाद में जमीन मालिकों से उसे खाली करने के बदले रुपए की मांग करता था।
दस्तावेज रखे होने की जानकारी मिली
रविवार को गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से उसका रिमांड लिया था। इसी दौरान पुलिस को उसके घर में जमीन से जुड़े दस्तावेज रखे होने की जानकारी मिली।
फर्जी दस्तावेजों की भी जांच
टीआई यादव के मुताबिक, जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इनमें कुछ दस्तावेज कथित तौर पर फर्जी तरीके से तैयार किए गए हो सकते हैं। अगर जांच में इसकी पुष्टि होती है तो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
35 केस, दो बार हो चुकी जिलाबदर की कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक मुख्तियार खान के खिलाफ करीब 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ दो बार जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच को यह भी जानकारी मिली है कि जेल से बाहर आने के बाद कुछ लोग कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने में उसकी मदद कर रहे थे।
इनमें कुछ सरकारी विभागों से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मोबाइल में मिले पुलिसकर्मियों के नंबर और रिकॉर्डिंग
क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार के मोबाइल की जांच की तो उसमें एमआईजी और विजय नगर क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मियों के मोबाइल नंबर और रिकॉर्डिंग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मुख्तियार इन लोगों से WhatsApp और मैसेज के जरिए संपर्क में था।
यह भी जांच की जा रही है कि उसके इन पुलिसकर्मियों से किस तरह के संबंध थे और बातचीत का जमीन विवाद से कोई कनेक्शन था या नहीं। इस संबंध में क्राइम ब्रांच द्वारा पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को जानकारी दिए जाने की बात कही गई है।
थानों में आने-जाने की भी जांच
जांच में यह बात भी सामने आई है कि मुख्तियार का विजय नगर और एमआईजी थाने में आना-जाना था। पुलिस अब उसके संपर्कों और थानों में आने-जाने के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है। जमीनों पर कब्जे, कथित फर्जी दस्तावेज और पुलिसकर्मियों से संपर्क के इन सभी पहलुओं को जोड़कर क्राइम ब्रांच मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!