बी.कॉम छात्रों को बांट दिया गलत पेपर: पूरे साल पढ़े सिलेबस से एक भी सवाल नहीं आया; विवि में हंगामा, कुलसचिव बोले- कोई नहीं होगा फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की परीक्षा के दौरान गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने से छात्रों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को हुई परीक्षा में छात्रों को ‘बिजनेस इकोनॉमिक्स’ की जगह ‘बिजनेस इकोनॉमिक्स ऑब्जर्वेशनल बिहेवियर’ का पेपर दे दिया गया। छात्रों का कहना है कि प्रश्न पत्र में पूरे साल पढ़ाए गए सिलेबस से एक भी सवाल नहीं था। सोमवार को नाराज विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और दोबारा परीक्षा के बजाय जनरल प्रमोशन की मांग उठाई।
पूरे साल पढ़ाई की, पेपर में एक भी सवाल नहीं
छात्रा भूमिका शुक्ला ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। प्रश्न पत्र हाथ में आते ही विद्यार्थियों को गड़बड़ी का पता चला। उनके मुताबिक, पेपर में पूरे साल पढ़ाए गए सिलेबस से एक भी प्रश्न नहीं था।
छात्रों ने तत्काल विभागाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। उन्हें गलती सुधारने का आश्वासन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर कई विद्यार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर निकल आए।
दोबारा परीक्षा की बात पर भड़के छात्र
विद्यार्थियों का कहना है कि गलत प्रश्न पत्र की वजह से बी.कॉम फर्स्ट ईयर के सभी छात्रों की परीक्षा प्रभावित हुई है। छात्रों के मुताबिक, विभाग की ओर से दोबारा परीक्षा कराने की बात कही जा रही है। उनका आरोप है कि दोबारा परीक्षा नहीं देने पर फेल करने की बात भी कही गई।
छात्रों ने कहा कि गलती विश्वविद्यालय और विभाग की है, लेकिन उसका खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। भूमिका ने आरोप लगाया कि परीक्षा करा रहे गेस्ट टीचर ने छात्रों का पक्ष लिया तो उन्हें विश्वविद्यालय से बाहर करने की धमकी तक दी गई।
छात्रों ने कुलसचिव से की शिकायत, मांगा जनरल प्रमोशन
सोमवार को छात्रों ने कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपी। विद्यार्थियों ने मांग की कि गलत प्रश्न पत्र बांटने की जिम्मेदारी छात्रों पर न डाली जाए और सभी प्रभावित विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया जाए।
कुलसचिव बोले- किसी छात्र को फेल नहीं करेंगे
कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने छात्रों को आश्वासन दिया कि गलत पेपर की वजह से किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त हो गई है और परीक्षा नियंत्रक से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!